पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • अभा मारवाड़ी युवा मंच का राष्ट्रीय अधिवेशन सिलिगुडी में, धामनोद शाखा अध्यक्ष हुए शामिल

अभा मारवाड़ी युवा मंच का राष्ट्रीय अधिवेशन सिलिगुडी में, धामनोद शाखा अध्यक्ष हुए शामिल

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
धामनोद. धामनोद से भी पदाधिकारी कार्यक्रम में शामिल हुए।

धामनोद | स्वास्थ्य और सेवा के क्षेत्र में कार्य करने वाली प्रमुख संस्था अखिल भारतीय मारवाड़ी युवा मंच का चार दिवसीय अधिवेशन 12 से 15 अप्रैल तक पश्चिम बंगाल के सिलिगुडी में चल रहा। मप्र शाखा के प्रांतीय अध्यक्ष केके गर्ग की अगुवाई में प्रदेश का 25 सदस्यीय दल भाग लेने गया। अधिवेशन में धार जिले से प्रांतीय सहसचिव एवं धामनोद शाखा अध्यक्ष अमित अग्रवाल सप|ीक शामिल हुए। 12 वें राष्ट्रीय अधिवेशन में पश्चिम बंगाल के राज्यपाल केसरीनाथ त्रिपाठी, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री स्मृति ईरानी, केंद्रीय जलसंसाधन व नदी विकास राज्यमंत्री अर्जुनराम मेघवाल, पेयजल एवं स्वच्छता केंद्रीय मंत्री एसएस अहलुवालिया आदि अतिथि रहेंगे। इस अधिवेशन में राष्ट्रीय पदाधिकारियों का निर्वाचन भी होगा। आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा भी तैयार होगी। उल्लेखनीय है कि स्वास्थ्य और सेवा के क्षेत्र में प्रमुखता से कार्य करने वाली संस्था अभा मारवाड़ी युवा मंच का उदय असम और सिलिगुडी से ही हुआ है।

यहीं मंच का राष्ट्रीय मुख्यालय भी है। मंच कैंसर डिटेक्शन वेन का संचालन पूरे देश भर में कर रहा है। ताकि लोगों में कैंसर के प्रति जागरूकता आए। इसके अलावा एम्बुलेंस का संचालन और रक्तदान के क्षेत्र में भी उल्लेखनीय कार्य किए गए है। दिव्यांगों के लिए कम वजन के अच्छे कैलिपर भी बांटे जाते है। जानकारी संस्था के धामनोद सचिव सौरभ शर्मा व उपाध्यक्ष अमित नगवाड़िया ने दी।

खबरें और भी हैं...