सुंद्रैल फाटे से आज निकालेंगे जुलूस
धामनोद . जयंती में आने को लेकर पैम्पलेट देकर न्यौता देते संगठन कार्यकर्ता।
धामनोद | शनिवार को आंबेडकर जयंती को लेकर नगर में तैयारियां हो चुकी है। संगठन कार्यकर्ताओं ने भीम अनुयायियों को नीले चावल व निमंत्रण पत्र देकर चल समारोह में आने का न्यौता दिया। प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी जय भीम सैनिक संगठन नगर के सुंद्रैल फाटे से बैंडबाजों के साथ चल समारोह निकालेगा। वही न्यू बस स्टैंड पर विचार संगोष्ठी होगी। जहां इंदौर से आने वाले वक्ता बाबा साहब के विचारों पर प्रकाश डालेंगे। आयोजन के लिए बस स्टैंड पर कार्यकर्ताओं ने टेंट लगवा दिया। जिससे शुक्रवार को बस स्टैंड पर लगने वाले हाटबाजार में दुकान लगाने वाले व्यापारियों को चिलचिलाती धूप से राहत मिली।