पक्षियों के लिए डीपीएस में सांसद ने विद्यार्थियों को बांटे सकोरे
पक्षियों के लिए डीपीएस में सांसद ने विद्यार्थियों को बांटे सकोरे
धामनोद | गर्मियों का मौसम शुरू होते ही पक्षियों के लिए पीने के पानी की व्यवस्था करने के लिए दिल्ली पब्लिक इंटरनेशनल स्कूल में छात्रों को मिट्टी के पात्र बांटे। जिसमे पानी भरकर वे घर की छत या पेड़ पर रख सकते है। कार्यक्रम में सांसद सावित्री ठाकुर, नप अध्यक्ष दिनेश शर्मा एवं शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. कल्पेश पाटीदार मुख्य अतिथि थे। ठाकुर ने कहा बच्चों को आधुनिक शिक्षा के साथ ही अच्छे संस्कार भी दिए जाना चाहिए और बच्चों को अच्छी शिक्षा लेकर न सिर्फ अपने परिवार अपितु नगर, प्रदेश और देश का नाम भी रोशन करना चाहिए।