पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • अनुप सक्सेना भारत विकास परिषद के सचिव नियुक्त

अनुप सक्सेना भारत विकास परिषद के सचिव नियुक्त

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अनुप सक्सेना भारत विकास परिषद के सचिव नियुक्त

धामनोद|
भारत विकास परिषद के निवर्तमान सचिव मनोज नाहर के अन्य संगठन के प्रमुख पद पर मनोनयन होने के बाद उन्होंने परिषद के सचिव का दायित्व त्याग दिया था। इससे भारत विकास परिषद के सचिव का पद रिक्त हो जाने से परिषद की अत्यावश्यक बैठक विगत दिवस रखी गई।

बैठक की शुरुआत करते हुए अध्यक्ष विजय नामदेव ने मनोनयन की प्रक्रिया के अलावा सदगुरु दत्ता धार्मिक एवं पारमार्थिक ट्रस्ट इंदौर के प्रमुख राष्ट्र संत डॉ. भय्यूजी महाराज के सौजन्य से नगर एवं आसपास के क्षेत्र में संचालित होने वाली सूर्य उदय जल संधारण एवं संवर्धन योजना तथा सूर्योदय जीव दया योजना के बारे में विस्तार से समझाया। तत्पश्चात सर्वसम्मति से अनुप सक्सेना को सचिव बनाया। मनोज नाहर, महादेव नामदेव, राजेश पारीक, डॉ. अजय चौहान, डॉ. सन्नी पंडित, विजेंद्र सिंह चौहान, संत श्यामदासजी महाराज आदि मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...