पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • आंधी पानी, गाज गिरने से टूटा जैन मंदिर का गुम्बद

आंधी-पानी, गाज गिरने से टूटा जैन मंदिर का गुम्बद

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
धमतरी | शुक्रवार की रात आंधी-पानी के दौरान शांति कालोनी स्थित अभिनंदन स्वामी जैन मंदिर में गाज गिरने से गुम्बद टूट गया। इससे मंदिर का उपरी हिस्सा भी क्षतिग्रस्त हो गया। हालांकि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। मंदिर के पुजारी पंडित नरेश दुबे ने बताया कि बिजली कड़कने की जानकारी थी, लेेकिन रात में नहीं उठे। शनिवार की सुबह छोटा पुत्र कान्हा मंदिर की उपरी छत पर गया, तब पता चला कि गुम्बद टूटकर नीचे गिरा है। मंदिर में दर्शन के लिए पहुंचे भक्त लक्ष्मी नारायण पुनिया ने बताया कि मंदिर का निर्माण 2005 में किया गया। भगवान अभिनंदन स्वामी मंदिर के भीतरी भाग को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है, सिर्फ उपरी हिस्सा टूटा है।

तेज हवा से सड़क किनारे लगे होर्डिंग्स उड़े : इधर शनिवार शाम को अचानक बदल गया। शाम 6 बजे से तेज हवा के साथ आंधी चली और 7 बजे से तेज बारिश शुरू हो गई। रात 8.30 बजे तक रुक-रुक कर बारिश का दौर जारी रहा। तेज हवा से सड़क किनारे लगे कई होर्डिंग्स उड़ गए। आधे घंटे तक बिजली भी बंद रही। बारिश व ठंडी हवा से वातावरण में इतनी नमी आ गई की ठंड का भी अहसास होने लगा। मौसम वैज्ञानिक अगले 24 घंटे में बारिश की चेतावनी दी है। बारिश से दलहन, तिलहन को नुकसान हुआ है।

खबरें और भी हैं...