अवैध उत्खनन, 3 हाईवा का चालान काटा गया
सिर्री | नायब तहसीलदार ने शनिवार की सुबह 6 बजे मौरीकला मोड़ पर गौण खनिज की अवैध निकासी में लगे वाहनों की धरपकड़ की। इस दौरान 3 हाईवा समेत कुछ ट्रैक्टरों का चालान काटा गया। उन्होंने बताया कि क्षेत्र से रेत की अवैध निकासी की शिकायत काफी दिनों से मिल रही थी। उच्चाधिकारियों के निर्देश पर इनके खिलाफ कार्रवाई की गई।
धमतरी निवासी प्रशांत बने व्यवहार न्यायाधीश
धमतरी | ब्राम्हणपारा निवासी प्रशांत देवांगन का चयन व्यवहार न्यायाधीश के पद पर हुआ है। एफसीआई के सेवानिवृत्त कर्मचारी रामकुमार देवांगन के बेटे प्रशांत ने बताया कि शिक्षकों व माता-पिता की मदद से वे यहां तक पहुंचे हैं। 10 वर्षों से इसकी तैयारी कर रहे थे। वर्तमान में वे सहायक लोक अभियोजन अधिकारी के पद पर रायपुर में पदस्थ हैं।
जिला न्यायालय में बैंक के सहयोग से लगा वाटर कूलर
धमतरी | जिला न्यायालय परिसर में स्टेट बैंक के सहयोग से वाटर कूलर लगाया गया। इसका शुभारंभ जिला एवं सत्र न्यायाधीश जगदम्बा राय, एसबीआई के मुख्य प्रबंधक एसके अग्रवाल, अधिवक्ता संघ अध्यक्ष राकेश दीवान आदि की उपस्थिति में हुआ।
आमापारा बूथ में मना भाजपा का स्थापना दिवस
धमतरी | भारतीय जनता पार्टी का स्थापना दिवस आमापारा के बूथ क्रमांक 141 व 142 में मनाया गया। मुख्य वक्ता मंडल अध्यक्ष प्रकाश शर्मा ने पार्टी की रीति-नीति पर प्रकाश डाला। कविंद्र जैन, दिलीप पटेल, भागेश बैद, हेमंत बंजारे, नीलेश लुनिया, विजय मोटवानी ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। इस अवसर पर सुनील, भारत, भूषण शार्दुल, हितेश रायचुरा, अमित अग्रवाल, मो. सज्जाद निर्वाण, अशोक उदासी, उपस्थित थे।
अंबेडकर जयंती मनाई
बोरसी(धमतरी) | ग्राम पंचायत झांझरकेरा में शनिवार को डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती मनाई गई। इस अवसर पर सरपंच महेश सिन्हा, सचिव दूजराम ध्रुव, रोजगार सहायक ईश्वर नेताम, पंच मोहित सिन्हा, लीलाराम सिन्हा, कीर्ति सिन्हा, जामवंतीन निर्मलकर, वीएलई ताम्रध्वज साहू, बुधारूराम, फागूराम, कृपाराम समेत बड़ी संख्या में ग्रामवासी मौजूद थे।