पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • चने के मुद्दे पर राज्यपाल से मिलेंगे कांग्रेसी

चने के मुद्दे पर राज्यपाल से मिलेंगे कांग्रेसी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चना सहित अन्य दलहन, तिलहन फसल की समर्थन मूल्य में खरीदी की मांग कांग्रेसी महीनेभर से कर रहे हैं। किसानों के साथ उन्होंने प्रदर्शन भी किया, लेकिन जिला स्तर पर अब तक समर्थन मूल्य पर चने की खरीदी की व्यवस्था नहीं हो पाई है। इस मुद्दे को लेकर शनिवार को कांग्रेस भवन में कांग्रेसियों की जिला स्तरीय बैठक हुई, जिसमें सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि 15 अप्रैल को सुबह 11 बजे कांग्रेसी प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष भूपेश बघेल से मिलेंगे। चर्चा के बाद पीसीसी अध्यक्ष राज्यपाल से मिलने के लिए समय लेंगे। समय मिलने के बाद राज्यपाल के सामने किसान व कांग्रेस अपनी बात रखेंगे। बैठक में विधायक गुरूमुख सिंह होरा, पूर्व विधायक हर्षद मेहता, पीसीसी सचिव आनंद पवार, जिलाध्यक्ष लेखराम साहू, मोहन लालवानी, नीशू चंद्राकर, वसीम कुरैशी, सुल्तान राव, अरविंद दोशी, डॉ. ए कदीर, योगेश बाबर, हरमिंदर छाबड़ा, पुनीतराम साहू आदि उपस्थित थे।

सभी वर्ग का ख्याल रख बनाया कानून: अंबेडकर जयंती कार्यक्रम में कांग्रेसियों ने अपने विचार रखे और डॉ. अंबेडकर के बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया। जिलाध्यक्ष लेखराम साहू ने कहा कि भारत का संविधान विश्व में सबसे बेहतर है। डॉ. अंबेडकर ने सभी वर्गों का ख्याल रख कानून बनाया। इस संविधान को पलटने का काम अब भाजपा कर रही है।

कांग्रेस के बैनर से हटकर हुए काम से आक्रोश
कांग्रेस भवन में पहले डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती मनाई गई। इसके घंटेभर बाद समर्थन मूल्य खरीदी पर रणनीति बनाने बैठक शुरू हुई। इस बैठक को गोपनीय बताते हुए जिलाध्यक्ष ने मीडिया से कवरेज न करने का निवेदन किया। बैठक में कुछ कांग्रेसियों ने पूर्व में हुए निर्णय के विपरीत कांग्रेस के बैनर से हटकर हुए काम पर आपत्ति जताई। बैठक में कांग्रेसियों के प्रदर्शन में कार्यकर्ताओं की कम उपस्थिति पर भी चर्चा हुई।

खबरें और भी हैं...