पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पंचायतों में लगातार भ्रष्टाचार की शिकायतें

पंचायतों में लगातार भ्रष्टाचार की शिकायतें

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
धमतरी | पंचायतों के निर्वाचित जनप्रतिनिधि व ग्रामीणों के बीच गतिरोध थम नहीं रहा है। भ्रष्टाचार का मामला हो, चाहे सरपंच द्वारा पंचों को विश्वास में न लेने का। पंचायतों में ऐसी शिकायतें बढ़ते क्रम में हैं। ग्रामीण सरकार गठन के तीन वर्ष में ही 30 सरपंच बर्खास्त हो चुके हैं। 17 स्थानों में उपचुनाव से पंच, सरपंच के पद भर लिए गए, वहीं वर्तमान में 13 सरपंच बर्खास्तगी के दौर से गुजर रहे हैं। कलेक्टोरेट में लगातार ग्रामीण, पंचायत प्रतिनिधि शिकायत लेकर पहुंच रहे हैं। अधिकांश मामले सरपंचों द्वारा राशि हड़पने, मनमानी करने, पंचायत में हिसाब नहीं देने से संबंधित हैं। पिछले 6 महीने में प्रशासन के पास 47 से अधिक शिकायतें पहुंची हैं। कुछ की जांच एसडीएम कार्यालय द्वारा कराई जा रही है, वहीं कई मामलों में जांच तक शुरू नहीं हुई।

15 पंच भी बर्खास्त : सरपंच के अलावा 15 पंचों को धारा 40 के तहत बर्खास्त किया गया है। इनमें धमतरी ब्लाक के ग्राम अरौद के वार्ड 9, तिर्रा के वार्ड 8, भानपुरी के वार्ड 18, 10, गुजरा के वार्ड 8, पीपरछेड़ी के वार्ड 9, कुरूद ब्लाक के गाड़ाडीह के वार्ड 19, भेंडरा के वार्ड 2, मगरलोड ब्लाक के सांकरा के वार्ड 6, पठार के वार्ड 7, नगरी ब्लाक के कोंगेरा के वार्ड 2, घोटगांव के वार्ड 5, नवागांव के वार्ड 4, बोरई के वार्ड 6 के पंच शामिल हैं।

शिकायतों पर जांच हो रही : कलेक्टर डॉ. सीआर प्रसन्ना ने कहा कि जहां-जहां से पंच, सरपंच की शिकायत हो रही, उसकी जांच करा रहे हैं।

शौचालय निर्माण की राशि नहीं मिलने की शिकायत

सर्वाधिक शिकायतें शौचालय निर्माण के बाद राशि नहीं मिलने की आ रही हैं। सोरम, मड़ईभाठा, बरपदर, कुल्हाड़ी, मरौद सहित अनेक गांवों के लोग आए दिन कलेक्टोरेट पहुंच रहे हैं। स्वच्छ भारत मिशन के तहत जिलेभर में 99 करोड़ की लागत से घर-घर शौचालय निर्माण कराया गया। मिशन समन्वयक रविन्द्र वर्मा के अनुसार किसी भी गांव में शौचालय निर्माण की राशि बकाया नहीं है।

इन पंचायतों के सरपंच हो चुके हैं बर्खास्त
अविश्वास प्रस्ताव, धारा 40 के तहत जिले के 13 सरपंचों को बर्खास्त किया गया है। अविश्वास प्रस्ताव से बोरिदखुर्द सरपंच गोमती बघेल, मुजगहन सरपंच वेदराम साहू, सियादेही सरपंच चंद्रकला नेताम, बेलरगांव सरपंच रमेश नेताम को हटाया गया। धारा 40 के तहत कोकड़ी सरपंच गोपेश्वर साहू, दर्रा सरपंच कोहीराम रात्रे, बोरझरा सरपंच महेन्द्र साहू, चरमुड़िया सरपंच नीलम गोस्वामी, गाड़ाडीह सरपंच पुरषोत्तम कंवर, परसट्‌ठी सरपंच दशमत बाई, करेलीबड़ी सरपंच नंदलाल निषाद को हटाया गया है। नगरी ब्लाक के देवपुर सरपंच अस्तला ध्रुव का मामला कोर्ट में चल रहा है।

खबरें और भी हैं...