पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • केंद्रीय उप सचिव करेंगे योजनाओं की समीक्षा

केंद्रीय उप सचिव करेंगे योजनाओं की समीक्षा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
केंद्रीय उप सचिव करेंगे योजनाओं की समीक्षा

भास्कर न्यूज | धमतरी

भारत सरकार के रक्षा मंत्रालय के उप सचिव अनुराग रोहतगी (भारत प्रशासनिक सेवा) 18 अप्रैल एवं 19 अप्रैल को जिले के प्रवास पर रहेंगे। वे केंद्र सरकार की फ्लैगशिप योजनाओं के जिले में क्रियान्वयन की समीक्षा करेंगे। केंद्र सरकार ने उन्हें ग्राम स्वराज अभियान के लिए धमतरी जिले का नोडल अधिकारी नियुक्त किया है।

कलेक्टर डाॅ. सीआर प्रसन्ना ने बताया कि केंद्रीय उप सचिव बुधवार की सुबह 11 बजे कलेक्टोरेट में फ्लैगशिप योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा करेंगे। इसके बाद ग्राम बंजारी में लाभान्वित हितग्राहियों से मिलेंगे। 19 अप्रैल को मुल्ले का दौरा कर योजनाओं के क्रियान्वयन की जानकारी लेंगे। वे दूसरे चरण में 2 और 3 मई को भी जिले के ग्रामों का दौरा करेंगे।

खबरें और भी हैं...