परशुराम जन्मोत्सव पर आज मोटर साइकिल रैली
ब्राह्मण समाज द्वारा 18 अप्रैल को शहर में भगवान परशुराम का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। सुबह 9 बजे शिव चौक स्थित भगवान परशुराम मंदिर में विप्र विद्वत परिषद के आचार्यों, पंड़ितों और समाजजनों द्वारा मंत्रोच्चार के साथ पूजा-अर्चना कर त्रिपुंड श्रृंगार व महाआरती की जाएगी। सुबह 11 बजे ब्राह्मण युवा मंच द्वारा मंदिर से ब्रह्म गर्जना मोटर साइकिल रैली निकाली जाएगी, जो आमातालाब गौरव पथ होते हुए म्युनिसिपल स्कूल स्थित भगवान परशुराम के नवनिर्मित मंदिर पहुंचेगी। यहां ब्रह्म ध्वजा फहराई जाएगी।
19 अप्रैल को महिला मंच द्वारा रामधुनी रात 8 बजे परशुराम मंदिर प्रागंण में किया गया है। 22 अप्रैल को शाम 4 बजे समाज द्वारा शोभायात्रा निकाली जाएगी, जो कर्मचारी भवन कचहरी चौक से आरंभ होकर सदर बाजार होते हुए नगर की आराध्य देवी मां विंध्यवासिनी मंदिर पहुंचकर सप्ताह होगी। आयोजन की तैयारी में जानकी प्रसाद शर्मा, भूपेन्द्र मिश्रा, राजेन्द्र श्रोती, सुशीला तिवारी, विक्रांत शर्मा आदि जुटे हुए हैं।