पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • निस्तारी पानी छूटा, 70 गांवों के तालाबों को भरा गया

निस्तारी पानी छूटा, 70 गांवों के तालाबों को भरा गया

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
धमतरी | जिला जल उपयोगिता समिति की बैठक में निस्तारी के लिए बांध से पानी छोड़ने के निर्णय के बाद मंगलवार सुबह 7 बजे रुद्री बैराज के हेड रेग्यूलेटर गेट से नहर में पानी 600 क्यूसेक पानी छोड़ा गया। पहले 2000 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा था, जिसे बढ़ाकर 2600 क्यूसेक किया गया। मांग के अनुरूप आगे डिस्चार्ज बढ़ाया जाएगा। जल संसाधन विभाग में तालाबों को भरने के लिए अब तक 80 आवेदन आए हैं। पानी छूटने के बाद 70 गांवाें के तालाबों तक पानी पहुंच रहा है। विभाग के अनुसार शाम 5 बजे तक जिले के ग्राम बिजनापुरी, सरसोंपुरी, सेनचुआ, सेमरा, कुरूद, राखी, अटंग, सिवनीकला, अछोटी, नवागांव, थूहा, बंगोली, कोलियारी आदि गांवों के तालाबों तक पानी पहुंच गया था।

370 तालाबों को भरेंगे : जल संसाधन विभाग के ईई एसके ताम्रकार ने कहा कि मंगलवार शाम तक 70 से अधिक गांवों के तालाबों तक पानी पहुंच गया। पिछले वर्ष की तरह इस वर्ष भी जिले के 370 तालाबों को भरेंगे।

बलौदाबाजार के 40 तालाबों में भी भरेगा पानी

नहरों में पानी छूटने के बाद संबंधित गांवों का जलस्तर भी बढ़ेगा। जिन गांवों से नहरें गुजरी हैं, वहां के लोगों को भी निस्तारी की समस्या से राहत मिली है। शंकरदाह, संबलपुर, छाती, बठेना सहित कई गांवों के लोगों को निस्तारी संकट से राहत मिली है। जिले के अलावा बलौदाबाजार जिले के 40 तालाबों को गंगरेल बांध के पानी से भरा जा रहा है।

खबरें और भी हैं...