पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बेसहारा छात्रा की मदद के लिए बढ़ने लगे हाथ

बेसहारा छात्रा की मदद के लिए बढ़ने लगे हाथ

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मगरलोड | शासकीय उमावि करेली बड़ी की 10वीं की बेसहारा छात्रा सोनम साहू को अब आर्थिक तंगी से जूझना नहीं पड़ेगा। साथ ही उनके दो छोटे भाइयों की भी पढ़ाई जारी रहेगी। छात्रा के माता-पिता के निधन के बाद पहले शिक्षकों ने मदद के लिए हाथ बढ़ाया और अब पुलिस विभाग के कुछ लोग भी इस नेक काम के लिए सामने आए हैं। स्कूल के 10 शिक्षक अपने वेतन से हर महीने 100-100 रुपए निकालकर छात्रा को दे रहे हैं। शिक्षाकर्मी संघ के ब्लाॅक अध्यक्ष नरेश कुमार साहू ने भी स्कूल पहुंचकर छात्रा को आर्थिक सहयोग दिया। शिक्षकों की पहल पर छात्रा की मदद के लिए कई सामाजिक संगठन भी अब आगे आ रहे हैं।

ग्रामसभा में शौचालय, पेयजल पर हुई चर्चा

धमतरी। ग्राम पंचायत परसुली में ग्रामसभा हुई, जिसमें सचिव गुप्तेश्वर साहू ने विभिन्न एजेंडों की जानकारी विस्तार से दी। इस मौके पर पूर्व में पारित संकल्पों के क्रियान्वयन का वाचन, आय-व्यय की जानकारी, रोजगार गारंटी, आंगनबाड़ी में कुपोषण की स्थिति, टीकाकरण, निर्माणाधीन शौचालय की प्रगति, पेंशन का सत्यापन, पेयजल के अलावा अन्य एजेंडे पर चर्चा हुई। इस अवसर पर सरपंच आत्माराम साहू, खेमलाल बांदे, संतोषी निषाद, छन्नीबाई साहू, दयाबती ध्रुव, कमलेश्वरी नागवंशी समेत ग्रामवासी बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

कर्मा जयंती पर निकली कलश शोभायात्रा

धमतरी |
ग्राम बारना में साहू समाज ने मां कर्मा जयंती धूमधाम से मनाई। इस मौके पर गांव में समाज द्वारा कलश शोभायात्रा निकाली गई, जो गुड़ी चौक, पंचायत भवन, बजरंग चौक से होकर सामाजिक भवन में समाप्त हुई। इस मौके पर साहू समाज के जिलाध्यक्ष दयाराम साहू, जनपद अध्यक्ष रंजना साहू, तोरण सिंह, टीकाराम साहू, अशोक, चित्रकुमार, ललित सोनवानी, हेमंत, रामकुमार, बेदराम, कांति साहू, हीना साहू आदि उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...