पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • 50 करोड़ से नहर लाइनिंग का काम

50 करोड़ से नहर लाइनिंग का काम

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मगरलोड | मगरलोड ब्लाॅक में 50 करोड़ की लागत से नहर लाइनिंग का काम किया जा रहा है, जिससे किसानों को सिंचाई की बेहतर सुविधा मिलेगी। यह काम जल संसाधन विभाग द्वारा कराया जा रहा है। कुछ दिन पहले कार्य का जायजा लेने विभाग के सचिव सोनमणि बोरा सहित अन्य अधिकारी भेंडरी माइनर में पहुंचे थे। उन्होंने छोटी मोटी दरारों को नए सिरे से ठीक करने के निर्देश दिए थे। इस दौरान सीएनएस और सीएनसी की भी जांच की, जो सही पाई गई, किंतु कुछ लोग शिकायत कर विभाग की छवि को धूमिल कर रहे हैं।

ऋण के लिए आवेदन मंगाए गए

धमतरी | जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र द्वारा मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना के तहत वर्ष 2018-19 में स्वरोजगार स्थापित करने के इच्छुक हितग्राहियों से आवेदन मंगाए गए हैं। महाप्रबंधक जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र ने बताया कि योजनांतर्गत स्वयं के व्यवसाय के लिए ऋण की अधिकतम सीमा 2 लाख रुपए, सेवा क्षेत्र के लिए 10 लाख रुपए और उद्योग स्थापित करने के लिए अधिकतम 25 लाख रुपए निर्धारित है, जिसमें 10 से 15 प्रतिशत अधिकतम मार्जिन मनी डेढ़ लाख रुपए तक छूट पात्रतानुसार दी जाएगी। इसके लिए आयु 18 से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए।

खबरें और भी हैं...