पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • कर्मा जयंती... साहू समाज ने निकाली शोभायात्रा

कर्मा जयंती... साहू समाज ने निकाली शोभायात्रा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कर्मा जयंती... साहू समाज ने निकाली शोभायात्रा

अंवरी |
साहू समाज ने परिक्षेत्र स्तरीय मां कर्मा जयंती ग्राम सिलतरा में मनाई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सांसद चंदूलाल साहू थे। इस मौके पर गांव में शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। दोपहर 3 बजे मंचीय कार्यक्रम हुआ, जिसमें सांसद चंदूलाल साहू ने कहा कि भक्त माता कर्मा ने छुआछूत के भेद को खत्म किया। अध्यक्षता करते हुए जिपं अध्यक्ष रघुनंदन साहू ने कहा कि भक्त माता कर्मा के अच्छे कार्यों का हमें अनुशरण करना चाहिए। कार्यक्रम के विशेष अतिथि चितरंजन साहू, दयाराम साहू, लेखराम साहू, नारायण साहू, राधेश्याम साहू, गणेशराम साहू, पूर्णिमा साहू थे। कार्यक्रम में प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। इस मौके पर उदेराम साहू, कृष्ण कुमार साहू, राधा साहू, मोंगरा साहू, गिरीराज साहू, घसियाराम, कामता प्रसाद, चोवाराम, झम्मन लाल, ईश्वरी साहू आदि उपस्थित थे।

प्रशिक्षण... देवरी स्कूल में मिलेगी कम्प्यूटर शिक्षा

कुरूद |
प्राथमिक शाला देवरी (सिहाद) में पहली से पांचवीं तक के बच्चों को कम्प्यूटर शिक्षा देने के उद्देश्य से ग्रामीणों एवं शिक्षकों के सहयोग से 3 सेट कम्प्यूटर लगाए गए हैं। अगले सत्र से इसका लाभ छात्रों को मिलेगा। कम्प्यूटर प्रशिक्षण की व्यवस्था करने में केशव बैस, दिनेश बैस, थानेश बैस, तिलेश्वर बैस, हरकचंद जैन, रूपराम साहू, जागेश्वर बैस, राधेश्याम साहू, हरीशचंद्र सहित शिक्षकों का योगदान है।

शिविर... स्काउट गाइड सीख रहे प्रतिज्ञा, झंडा गीत

धमतरी |
शासकीय उमावि भोथली में स्काउड गाइड द्वितीय सोपान प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ 17 अप्रैल को हुआ। प्रशिक्षण गणेश प्रसाद साहू, मंजूषा साहू,अर्जुन सिंह साहू दे रहे हैं। शिविर में ईश प्रार्थना, नियम, प्रतिज्ञा, झंडा गीत, शिविर ज्वाल गीत, चिन्ह, प्राथमिक चिकित्सा, ध्वज, सैल्यूट, बांए हाथ के कार्य, अनुमान लगाना, स्काउटिंग खेल आदि के बारे में प्रशिक्षित किया जा रहा है। शिविर का समापन 19 अप्रैल को होगा।

खबरें और भी हैं...