पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पेयजल की समस्या नहीं होनी चाहिए: सचिव

पेयजल की समस्या नहीं होनी चाहिए: सचिव

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जिले के प्रभारी सचिव एवं राज्यपाल के सचिव सुरेन्द्र कुमार जायसवाल ने शनिवार को जिलास्तरीय अधिकारियों की कलेक्टोरेट सभाकक्ष में सुबह 11 बजे बैठक लेकर विभागवार कार्यों की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने ग्रीष्मकाल में लोगों को पेयजल की समस्या न हो, इसकी व्यवस्था करने पर जोर दिया। उन्होंने विकास यात्रा के दौरान कानून एवं सुरक्षा व्यवस्था, विभागों द्वारा किए जा रहे लोकार्पण, शिलान्यास एवं योजनाओं के तहत सामग्री वितरण आदि की जानकारी भी ली।

खबरें और भी हैं...