पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • रीवागहन के पास हादसे में छात्रा की मौत

रीवागहन के पास हादसे में छात्रा की मौत

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
धमतरी| ग्राम रीवागहन के पास सड़क हादसे में कॉलेज छात्रा की मौत हो गई। भखारा पुलिस के अनुसार ग्राम दर्री थाना कुरूद निवासी मनीषा ध्रुव (18) शुक्रवार की रात अपने पिता रोशन उर्फ ठाकुरराम ध्रुव के साथ मोटरसाइकिल सीजी 05 सी 3763 से कोर्रा से दर्री लौट रही थी, इस दौरान 9.30 बजे वैन ने पीछे से चक्कर मार दी। हादसे में पिता और बेटी दोनों घायल हो गए, जिन्हें धमतरी मसीही अस्पताल लाकर भर्ती कराया गया। यहां इलाज के दौरान मनीषा की मौत हो गई। शनिवार को जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। भखारा पुलिस अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ जुर्म दर्ज कर उसकी तलाश कर रही है।

खबरें और भी हैं...