पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पीलिया से बचाने 210 लोगों को पिलाया गुडूच्यादि काढ़ा

पीलिया से बचाने 210 लोगों को पिलाया गुडूच्यादि काढ़ा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आयुर्वेद ग्राम कोर्रा में शुक्रवार को नि:शुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया, जिसका 400 से अधिक लोगों ने लाभ उठाया। इस दौरान पीलिया और अन्य ग्रीष्मकालीन बीमारियों से बचाने के लिए 210 लोगों को गुडूच्यादि काढ़ा पिलाया गया। शिविर में बीपी व शुगर की जांच भी की गई, जिसमें 30 मरीज बीपी के मिले। इनके अलावा 171 लोग मौसमी बीमारियों से पीड़ित थे, जिनका उपचार कर नि:शुल्क औषधियां दी गई।

शिविर में शुभारंभ की अतिथि सरपंच रुक्मिणी साहू, भीमदेव साहू, डॉ. ओंकार साहू, बनवाली साहू, बोधीराम साहू, छेदन साहू, हेमंत साहू थे। शिविर प्रभारी डॉ. अविजित झा ने लोगों को पीलिया के संबंध में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि पानी और भोजन को स्वच्छ रखकर हम इस बीमारी से बड़ी आसानी से बच सकते हैं। दूषित पानी और खुले खाद्य पदार्थ इस बीमारी को फैलाने वाले महत्वपूर्ण घटक हैं।

शराब पीने से या पित्त की नली में पथरी होने से भी पीलिया होता है। बच्चों को मिट्टी खाने से पीलिया होता है। त्वचा के पीलेपन और आंखों के सफेद हिस्से का पीला होना इस बीमारी की पहचान है। शिविर में डॉ. श्रीदेव द्विवेदी, फार्मासिस्ट ओंकार प्रसाद साहू, भंवरलाल साहू, हरीश चंद्राकर, रामखिलावन कैवर्त्य, पवन साहू, बेनीराम ने सेवाएं दी।

पीलिया होने पर पपीता खाएं

डॉ. अविजीत झा ने ग्रामवासियों को पीलिया से बचने के लिए पपीता खाने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि इस रोग से पीड़ित व्यक्ति को सादा आहार देना चाहिए। पीलिया में पपीते का सेवन अत्यंत लाभकारी है। इसके अलावा भुइ आंवला, पुनर्नवा (पथर्री भाजी), एलोवेरा और गुडूची का सेवन इस रोग को बड़ी जल्दी ठीक कर देता है।

कोर्रा में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर का आयोजन, 400 से अधिक का परीक्षण किया गया

धमतरी। शिविर में मरीजों का उपचार करते डॉक्टर।

खबरें और भी हैं...