10वीं, 12वीं बोर्ड परीक्षा का परिणाम इस वर्ष जिले में ओवरआल संतोषजनक रहा। पिछले वर्ष की तुलना में परिणाम बेहतर आए, लेकिन जिले के 15 स्कूल ऐसे हैं, जिनका परिणाम 50 प्रतिशत भी नहीं आ पाया। इनमें से 9 स्कूलों का रिजल्ट तो 40 प्रतिशत से भी कम है। कमजोर रिजल्ट वाले स्कूलों के प्राचार्यों पर कार्रवाई की तलवार लटक रही है। डीईओ ने ऐसे स्कूलों के प्राचार्यों की वेतनवृद्धि रोकने की अनुशंसा कलेक्टर से कर दी है। अनुमोदन के बाद वेतनवृद्धि रोकने की कार्रवाई तय मानी जा रही है।
10वीं बोर्ड परीक्षा में इस वर्ष जिले के 9 स्कूलों का रिजल्ट बेहद खराब रहा है। शहर के श्रवण बाधितार्थ बालिका विद्यालय का रिजल्ट मात्र 11.76 प्रतिशत रहा, वहीं नगरी ब्लाक के 7 स्कूलों का रिजल्ट 26 से 40 प्रतिशत तक रहा। इधर 12वीं बोर्ड परीक्षा में नगरी ब्लाक के ही डोंगरडुला हाईस्कूल का रिजल्ट मात्र 27.27 प्रतिशत रहा, जो जिले में सबसे कम है।
गांवों के स्कूल शहर से आगे: जिला मुख्यालय में कई बड़े सरकारी व अर्ध सरकारी स्कूल संचालित हैं, लेकिन यहां का कोई भी स्कूल 95 प्रतिशत से ऊपर रिजल्ट नहीं दे सका। 10वीं, 12वीं के टॉप 5 स्कूलों में ग्रामीण क्षेत्रों के स्कूल ही शामिल हैं। 12वीं में सबसे बेहतर रिजल्ट देने वाला स्कूल कन्या परिसर दुगली रहा। यहां 100 प्रतिशत रिजल्ट आया, लेकिन यहां 6 बच्चे ही अध्ययनरत थे। दूसरे नंबर पर मोहंदी रहा। यहां का रिजल्ट 98.46 प्रतिशत आया। कक्षा 10वीं में भी कुरूद ब्लाक का कातलबोड़ स्कूल 97.18 प्रतिशत के साथ टॉप पर रहा।
25 को समीक्षा, पूछेंगे कमजोर रिजल्ट का कारण: डीईओ पीकेएस बघेल ने कहा कि कमजोर रिजल्ट वाले स्कूलों के प्राचार्यों पर कार्रवाई होगी। वेतनवृद्धि रोकने के लिए अनुशंसा कर दी गई है। 25 मई को प्राचार्यों की बैठक रखी गई है, जिसमें रिजल्ट की समीक्षा होगी। कमजोर रिजल्ट वाले स्कूलों के प्राचार्यों से इसका कारण पूछेंगे।
जानिए कहां िकस स्कूल के नतीजे कैसे रहे
खराब रिजल्ट वाले स्कूल
कक्षा 10वीं
स्कूल प्रतिशत
कसपुर नगरी 40.00
बोरई नगरी 38.10
रिसगांव नगरी 38.10
आमगांव नगरी 36.11
पठार मगरलोड 34.28
डोंगरडुला नगरी 30.00
दाजीमराठी धमतरी 29.73
देवपुर नगरी 26.47
श्रवण बाधितार्थ धमतरी 11.76
कक्षा 12वीं
स्कूल प्रतिशत
मेनोनाइट उमावि धमतरी 49.37
थूहा कुरूद 48.60
कन्या हासे नगरी 46.49
सलोनी नगरी 41.83
डोंगरडुला नगरी 27.27
बेहतर रिजल्ट वाले स्कूल
कक्षा 12वीं
स्कूल प्रतिशत
कन्या परिसर नगरी 100
मोहंदी मगरलोड 98.46
बगौद कुरूद 98.30
दर्रा कुरूद 98.21
कोर्रा कुरूद 97.36
कक्षा 10वीं
स्कूल प्रतिशत
कातलबोड़ कुरूद 97.18
अंवरी कुरूद 96.70
कुर्रा धमतरी 95.35
अरौद धमतरी 93.75
भुसरेंगा कुरूद 92.30
10वीं, 12वीं में कुरूद ब्लाक का रिजल्ट बेहतर
कक्षा 12वीं
ब्लाक प्रतिशत
कुरूद 75.08
धमतरी 70.00
मगरलोड 67.85
नगरी 59.75
कक्षा 10वीं
ब्लाक प्रतिशत
कुरूद 83.15
मगरलोड 79.66
धमतरी 79.52
नगरी 67.08