पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • भीमा कोटेश्वर मड़ई में झूमे श्रद्धालु

भीमा कोटेश्वर मड़ई में झूमे श्रद्धालु

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नगरी| ज्योतिर्लिंग भीमा कोटेश्वर महादेव के प्राकट्य मेला महोत्सव में दूसरे दिन मड़ई का आयोजन हुआ, जिसमें भक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा। मड़ई में आए विभिन्न गांव के देवी देवता शामिल किए गए। श्रद्धालु जमकर झूमे। सबसे पहले कोटेश्वर महादेव की अढ़ाई परिक्रमा कर मड़ई बिहरने की रस्म निभाई गई। मेले में दिनभर श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। कोटेश्वर महादेव के दर्शन के लिए छग राज्य अजजा आयोग के पूर्व अध्यक्ष देवलाल दुग्गा, उपाध्यक्ष विकास मरकाम, नगर निगम धमतरी सभापति राजेन्द्र शर्मा, महेंद्र पंडित सहित कई विशिष्ट जन भी पहुंचे। इस अवसर विधायक श्रवण मरकाम, मुकेश बघेल, सरपंच संघ अध्यक्ष महेश गोटा, नागेंद्र शुक्ला, कमल डागा, जीवन नाहटा, रोहित दीवान, हीरामन ध्रुव, नारायण ध्रुव, सरपंच फुलेश्वरी नेताम, मन्नू नेताम, बंशी सोरी समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...