पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • विकास यात्रा 23 को श्यामतराई में, 30 से अधिक स्थानों पर होगा सीएम का स्वागत

विकास यात्रा 23 को श्यामतराई में, 30 से अधिक स्थानों पर होगा सीएम का स्वागत

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
धमतरी| मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह की विकास यात्रा 23 मई की शाम 5 ग्राम श्यामतराई में प्रवेश करेगी। यहां से युवा मोर्चा के कार्यकर्ता बाइक रैली के साथ काफिले को अंबेडकर चौक तक लाएंगे, यहां मुख्यमंत्री का स्वागत किया जाएगा। इसके बाद रास्तेभर शहर में 30 से अधिक स्थानों पर मुख्यमंत्री का स्वागत किया जाएगा।

सतनामी समाज, धोबी समाज, साहू समाज, सिंधी समाज, मुस्लिम समाज, सिन्हा समाज, अग्रवाल समाज, उत्कल समाज, हरदिहा साहू समाज, बौद्ध/नागरची समाज, धीवर समाज, सोनकर समाज, मराठा समाज ने स्थल चयन कर सीएम के स्वागत की तैयारी शुरु कर दी है। धमतरी चेंबर ऑफ़ कॉमर्स द्वारा भी अलग से स्वागत मंच बनवाया जा रहा है। भाजपा ने कहीं धुमाल, कहीं नृत्य, कहीं आतिशबाजी तो कहीं पुष्पवर्षा कर मुख्यमंत्री का जोरदार स्वागत करने की तैयारी की है। महिला मोर्चा, किसान मोर्चा, अल्पसंख्यक मोर्चा, अनुसूचित जाति मोर्चा, पिछड़ा वर्ग मोर्चा, अनुसूचित जनजाति मोर्चा द्वारा भी अलग से मंच बनाकर स्वागत किया जाएगा। रोड शो के बाद मुख्यमंत्री की सभा एकलव्य खेल मैदान में होगी। मंत्री अजय चंद्राकर लगातार सारी तैयारियों की मॉनीटरिंग कर रहे हैं।

भाजपा महिला मोर्चा की बैठक जिला कार्यालय में हुई। जिसमें मुख्यमंत्री की धमतरी में होने वाली विकास यात्रा पर चर्चा की गई। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में सभी महिला कार्यकर्ताओं काे एक ही रंग के परिधान में शामिल होने का निर्देश भी दिया गया। भाजपा जिलाध्यक्ष रामू रोहरा ने मुख्यमंत्री के कार्यक्रम की जानकारी विस्तार से दी। बैठक में विजय साहू, बिथिका विश्वास, कल्पना सिंह, सुशीला तिवारी, रंजना साहू, सरिता यादव, चित्ररेखा निर्मलकर आदि उपस्थित थीं।

खबरें और भी हैं...