पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • नए खिलाड़ी सीख रहे वेटलिफ्टिंग, पुराने कर रहे राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए तैयारी

नए खिलाड़ी सीख रहे वेटलिफ्टिंग, पुराने कर रहे राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए तैयारी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नत्थूजी जगताप नगर निगम उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में 10 मई से वेटलिफ्टिंग, पावर लिफ्टिंग प्रशिक्षण शिविर लगाया गया है, जिसमें 20 खिलाड़ी रोजाना सुबह 6 से 8 बजे तक प्रशिक्षण ले रहे हैं। इनमें 12 नए खिलाड़ी हैं, जिन्हें वेटलिफ्टिंग व पावर लिफ्टिंग का तरीका सिखाया जा रहा है।

पहले लाठी से पकड़ मजबूत बनाना सिखाया जा रहा। इसके अलावा किस तरह बैलेंस बनाना चाहिए और कब ज्यादा जोर लगाना है, इसकी भी जानकारी प्रशिक्षक दे रहे हैं। नए खिलाड़ियों के अलावा पुराने खिलाड़ी भी प्रशिक्षण शिविर में पहुंचकर राष्ट्रीय स्पर्धा की तैयारी कर रहे हैं। 26 मई को कानपुर में ऑल इंडिया पावर लिफ्टिंग फेडरेशन द्वारा प्रतियोगिता आयोजित की गई है, जिसमें शहर के 7 खिलाड़ी भाग लेंगे। राष्ट्रीय स्पर्धा होने के कारण खिलाड़ी भी जी तोड़ मेहनत कर रहे हैं।

शिविर में प्रशिक्षक देवेन्द्र यादव, देवेश जोशी, योगेश साहू हैं। उन्होंने बताया कि जून महीने तक प्रशिक्षण शिविर चलेगा। शिविर में नए खिलाड़ी भी तैयार हो रहे हैं। स्कूल खुलते ही ये खिलाड़ी अपने-अपने स्कूलों की ओर से वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिता में भाग लेंगे। पिछले 2-3 वर्षों से प्रशिक्षण शिविर लगाकर खिलाड़ियों को तैयार कर रहे हैं। बीते वर्ष 10 से अधिक खिलाड़ियों ने मेडल भी जीते थे।

कानपुर में खेलेंगे ये खिलाड़ी: 26 मई से कानपुर में वेटलिफ्टिंग, पावर लिफ्टिंग की राष्ट्रीय स्पर्धा होगी। जिसमें शहर के तुषार देवांगन, प्रवीण बंजारे, विशाल साहू, कुश चंद्राकर, खिलेश्वरी साहू, नवीता बंजारे, रेणुका बंजारे भाग लेंगे। ये खिलाड़ी महीनेभर से तैयारी में जुटे हुए हैं। बड़ी स्पर्धा है, इसलिए कड़ी मेहनत कर मेडल लाने का पूरा प्रयास कर रहे हैं।

धमतरी। नगर निगम उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में चल रहा वेटलिफ्टिंग का प्रशिक्षण।

खबरें और भी हैं...