धमतरी| दुलारी नगर रुद्री में जारी श्रीमद् भागवत कथा के दौरान पं. दीपक शर्मा ने कहा कि भगवत गीता के श्लोकों में इतनी ताकत है कि इनके श्रवण मात्र से मनुष्य के पाप धुल जाते हैं। जहां भी भागवत का आयोजन होता है, वहां हमें कथा श्रवण जरूर करना चाहिए। यदि हमें सुख चाहिए, तो प्रभु की शरण में आना होगा। माया मोह के कारण जीवन में अशांति फैली हुई है। भक्तिभाव से दूर रहने की वजह से परिवार में बिखराव हो रहा है। दिनभर की व्यस्त दिनचर्या का कुछ समय भगवान की भक्ति में भी लगाएं।