पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • मित्र ऐसा बनाएं, जो हमारी कमजोरी को बताएं: करूणा बहन

मित्र ऐसा बनाएं, जो हमारी कमजोरी को बताएं: करूणा बहन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
धमतरी | प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय द्वारा सिविल लाइन में आयोजित समर कैंप में तीसरे दिन बुधवार को बच्चों को खुदा को दोस्त बनाने के तरीके बताए गए। इसके अलावा सभी बच्चों को खुदा को खत लिखने कहा गया, जिस पर बच्चों ने अपने मन की बातें भगवान के नाम खत में लिखी। इस मौके पर करूणा बहन ने अपने व्याख्यान में कहा कि निंदा हमारी जो करे, मित्र हमारा हो अर्थात हमारा मित्र हमें हमारी कमी, कमजोरी व अवगुण को बताने वाला होना चाहिए। मुसीबत में साथ देने वाला हो और हमारी उन्नति में हमारा साथ दें।

उन्होंने कहा मित्रता का संबंध जीवन में सबसे करीब और मीठा होता है। प्राचीन समय से ही मित्रता के लिए कई बातें कही गई हैं।

खबरें और भी हैं...