पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बच्ची की मौत पर चक्काजाम कर हाईवा जलाने वालों पर किया जाएगा मुकदमा

बच्ची की मौत पर चक्काजाम कर हाईवा जलाने वालों पर किया जाएगा मुकदमा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कोलियारी चौक पर सड़क हादसे में 9 साल की बच्ची की मौत के बाद हाइवा ट्रक को जलाने और चक्काजाम करने वालों के खिलाफ अपराध दर्ज करने की तैयारी में है। इसके लिए वह आसपास की वीडियो फुटेज खंगाल रही है ताकि आरोपियों के बारे में स्पष्ट पता चल सके।

इस घटना में मंगलवार15 मई को 9 साल की बच्ची वास्तिका की मौत हो गई थी। वह अपने मां बाप सीमा और मोहन ध्रुव के साथ साइकिल से अपने गांव मोइना जा रही थी। हाइवा ने पीछे से ठोकर मार दी जिससे मां बाप तो दूर जा छिटके औऱ बच गए लेकिन वास्तिका ट्रक की चपेट में आ गई।

उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। इस घटना से आक्रोशित भीड़ ने ट्रक में आग लगा दी और चक्काजाम भी कर दिया।

पुलिस ने भी की है वीडियोग्राफी

इस घटना के दौरान पुलिस ने भी वीडियोग्राफी की है। इसलिए उसे आरोपियों का पता ल गाने में ज्यादा परेशानी नहीं होगी। चेहरा पहचान में आने के बाद उनका नाम पता ढूंढ लिया जाएगा। अर्जुनी टीआई उमेंद्र टंडन ने कहा कि हाइवा में आग और रोड पर चक्काजाम उपद्रवियों के कारण हुआ है। इसलिए उनके खिलाफ अपराध दर्ज किया जाएगा।

खबरें और भी हैं...