पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • खुद शराब का आदी था पर पत्नी का नशा पसंद नहीं, कर दी हत्या

खुद शराब का आदी था पर पत्नी का नशा पसंद नहीं, कर दी हत्या

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
धमतरी | नगरी थाना क्षेत्र के भोथली जंगल में हुई कुंती नाम की महिला की हत्या का आरोपी उसका पति मिश्रीलाल ध्रुव निकला। मिश्री अपनी प|ी की शराब की लत से परेशान था। इसलिए उसने उसकी हत्या कर दी लेकिन खास बात यह है कि वह खुद भी शराब का आदी है। कुंती का शव 8 मई को भोथली के जंगल में सड़ी गली हालत में मिला था।

पुलिस के अनुसार शराब के नशे में पति प|ी आए दिन लड़ते रहते थे। 4 मई को दोनों के बीच खाना बनाने को लेकर विवाद हुआ था। मिश्री ने प|ी का गला दबाने का प्रयास किया था। 8 मई को मिश्री को पता चला कि कुंती तेंदूपत्ता तोड़ने जंगल गई है तो वह भी शराब के नशे में जंगल चला गया और कुंती का गला दबाकर उसकी हत्या कर दी।

नगरी टीआई आरके सोरी ने बताया कि मृतका कुंती की पोस्टमार्टम रायपुर मेडिकल कालेज में कराया गया। रिपोर्ट में उसकी हत्या का खुलासा हुआ। तब संदेह के आधार उसके पति मिश्रीलाल को पुलिस ने हिरासत में लिया और पूछताछ की, तब उन्होंने हत्या करना स्वीकार कर लिया। आरोपी के खिलाफ धारा 302 के तहत अपराध दर्ज कर रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

खबरें और भी हैं...