पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • एमआईसी से हटाए भाजपा पार्षद ने दिया इस्तीफा

एमआईसी से हटाए भाजपा पार्षद ने दिया इस्तीफा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
धमतरी | नगर निगम में लोक कर्म विभाग के सभापति पद से हटाए जाने के बाद खुद को अपमानित महसूस कर रहे भाजपा के सुभाष नगर वार्ड पार्षद भरत देवांगन ने पार्टी से भी इस्तीफा दे दिया है। कुछ दिनों पूर्व ही उन्हें एमआईसी में फेरबदल के दौरान निगम के सभापति पद से हटा दिया गया था। उन्होंने कहा कि वे बचपन से भाजपा के प्रति समर्पित होकर कार्य कर रहे थे, लेकिन अचानक एमआईसी से हटा दिया गया। यदि उन्हें कहते तो वे इस्तीफा दे देते। उन्होंने कहा कि रविवार को होने वाली बैठक के बाद वे पार्षद पद से इस्तीफा देने के बारे में भी कोई निर्णय लेंगे। इस संबंध में भाजपा के जिलाध्यक्ष रामू रोहरा ने कहा कि उन्हें भरत का इस्तीफा पत्र नहीं मिला है।

पुराने पंजीयन फाॅर्म निरस्त, 18 मई से फिर आवेदन

कुरूद | संत गुरू घासीदास पीजी काॅलेज में संचार क्रांति योजनांतर्गत छात्र-छात्राओं को स्मार्ट फोन वितरित करने के लिए जमा कराए गए पंजीयन फार्म रद्द कर दिए गए हैं। अब शासन द्वारा नया पंजीयन फार्म उपलब्ध कराने के बाद 18 से 25 मई तक प्रकाशित सूची अनुसार फिर से आवेदन लिए जाएंगे।

ग्राम कोर्रा में आयुर्वेद शिविर का आयोजन कल

धमतरी | ग्राम कोर्रा के बाजार चौक में नि:शुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर का आयोजन 18 मई काे किया गया है। विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा विभिन्न प्रकार के रोगों का नि:शुल्क इलाज सुबह 10 बजे से किया जाएगा। यह जानकारी शिविर प्रभारी डॉ. अविजीत झा ने दी है।

देवकोट में घटिया नाली निर्माण का आरोप

पलारी | ग्राम पंचायत देवकोट में पहले से निर्मित निस्तारी नाली में 30 लाख की लागत से प्रीकास्ट नाली बनाने (डोंगी बिछाने) का कार्य चल रहा है। कार्य एजेंसी सिंचाई विभाग रुद्री है। ग्रामीणों की शिकायत है कि यह नाली स्तरहीन मटेरियल से बन रही है, इसलिए इसके ज्यादा दिन टिकने की संभावना नहीं है। प्रीकास्ट नाली पकड़ने से ही टूट रही है। सरपंच नागकेसर, नेकराम सिन्हा, शिवराम साहू, सीताराम नागरची, प्रभुराम साहू आदि ने इस अनियमितता की ओर ध्यान देने की मांग प्रशासन से की है। इस मामले में विभाग के सब इंजीनियर राजहंस वर्मा का कहना है कि हमने खराब प्रीकास्ट को अलग रखवा दिया है।

मानस महायज्ञ 21 से

कुरूद | ग्राम चोरभट्‌ठी में 5 दिवसीय श्रीराम चरित मानस महायज्ञ का आयोजन 21 से 25 मई तक किया गया है। ब्रम्हलीन संत सिया भुनेश्वर शरण महाराज के शिष्य महामंडलेश्वर संत सिया गोवर्धन शरण व्यास इसका संचालन करेंगे। शुभारंभ अवसर पर 21 मई को शोभायात्रा, 22 व 23 मई को यज्ञ हवन, प्रवचन कीर्तन, 24 को पूर्णाहूति पश्चात शोभायात्रा, 25 मई को एकादशी, गीतापाठ एवं कपिलातर्पण के साथ समापन होगा।

खबरें और भी हैं...