पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सरपंच ने फर्जी शिकायत करने वालों पर कार्रवाई की मांग की

सरपंच ने फर्जी शिकायत करने वालों पर कार्रवाई की मांग की

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ग्राम पंचायत मड़ईभाठा के सरपंच चमेली पवार ग्रामीणों के साथ बुधवार को कलेक्टोरेट पहुंची। उन्होंने गांव के ही कुछ लोगों द्वारा उनके खिलाफ फर्जी शिकायत करने का आरोप लगाते हुए जिला प्रशासन से कार्रवाई की मांग की।

पंच गौरसिंग देवांगन, कन्हैयालाल, नंदराम, बलदाऊ राम, मनोहर देवांगन, गोदावरी, चमेली साहू, मोनिका देवांगन, केजा बाई आदि ने कहा कि गांव के ही कुछ लोगों द्वारा सरपंच के खिलाफ फर्जी शिकायतें की जा रही है।

वहीं ग्राम पंचायत भवन में आकर पंचायत प्रतिनिधियों व रोजगार सहायक के विरुद्ध अनर्गल बातें की जाती है। ग्रामवासियों को पैसे का लालच देकर जनदर्शन में भी शिकायत करवाई जाती है। उपसरपंच मुरारी यदु को जान से मारने की धमकी भी दी गई है। इससे गांव में अशांति का वातावरण बनने लगा है। फर्जी शिकायतों में मनरेगा कार्य, शौचालय निर्माण, शासकीय भवन निर्माण शामिल हैं।

ग्रामीण बोले- सरपंच को कुछ लोग कर रहे परेशान, मनरेगा, शौचालय की शिकायत फर्जी

सरपंच-सचिव से कुछ ग्रामीण मांग रहे कमीशन

सरपंच चमेली पवार ने बताया कि कुछ ग्रामीणों द्वारा उन्हें और ग्रामीणों को लगातार परेशान किया जा रहा है। आरटीआई आवेदन लगाकर सचिव, सरपंच, उपसरपंच, रोजगार सहायक से कमीशन मांगा जा रहा है। ऐसे लोगों की वजह से गांव में आक्रोश पनपने लगा है, जिससे कभी भी अप्रिय घटनाएं हो सकती है। गांव के हेमंत ने बताया कि वह भी कुछ लोगों के बहकावे में आकर शौचालय की राशि के संबंध में शिकायत लेकर कलेक्टोरेट पहुंचे थे। बाद में उन्हें जानकारी मिली कि उनकी राशि मिल चुकी है, लेकिन उनसे फर्जी शिकायत कराई गई थी।

खबरें और भी हैं...