गढ़डोंगरी में बनेगा सामुदायिक भवन
बेलरगांव | ग्राम पंचायत गढ़डोंगरी में सामुदायिक भवन, शीतला मंदिर, रंगमंच, खेल मैदान एवं सभा भवन का लोकार्पण मुख्य अतिथि विधायक श्रवण मरकाम ने किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सरपंच पन्ना मरकाम ने की। विशेष अतिथि सत्यवती नेताम, शेखर अडिल, राकेश चौबे, दलगंजन मरकाम, सुंदर टंडन, मौर्यध्वज सेन आदि थे।
10वीं में दूसरा आने पर शुभम का सम्मान
नगरी | 10वीं बोर्ड परीक्षा में जिले में दूसरा स्थान प्राप्त करने पर जीनियस पब्लिक स्कूल के छात्र शुभम पिता लोमश साहू का सम्मान एसपी रजनेश सिंह ने किया। शुभम ने 10वीं बोर्ड परीक्षा में 94.33 प्रतिशत अंक हासिल किया है।
रेवती बनीं नगरी ब्लाॅक अध्यक्ष
धमतरी | कंपोजिट बिल्डिंग में मंगलवार को छत्तीसगढ़ लिपिक वर्गीय शासकीय कर्मचारी संघ की बैठक हुई, जिसमें नगरी ब्लाॅक शाखा का पुनर्गठन किया गया। इसमें अध्यक्ष रेवती रमन वर्मा, उपाध्यक्ष पीडी कुलेश्वर, सुमिता कोसी, लक्ष्मण सिंह महिलांगे, अरविंद सार्वा, ईश्वरी ध्रुव, सचिव जैतराम, सहसचिव रिवरभान सिंह नेताम, मंगेल सिंह वनराज, सहकोषाध्यक्ष बालकृष्ण वर्मा, प्रवक्ता ओमप्रकाश नेताम, वरिष्ठ संरक्षक डीएस ध्रुव, होमलाल कुंजाम, टीएस राजपूत को बनाया गया। बैठक में रमेश देवांगन, ललित भांडे, योगेश्वर वर्मा, हीरासिंह ध्रुव, नंदकिशोर यादव आदि मौजूद थे।