पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • स्टेट में मिला था पहला स्थान अब नेशनल में दिखाएंगे जलवा

स्टेट में मिला था पहला स्थान अब नेशनल में दिखाएंगे जलवा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कलाकारों की टीम राष्ट्रीय नाट्य स्पर्धा में भाग लेने शुक्रवार को रवाना हुई। गाड़ी को डिप्टी कलेक्टर योगिता देवांगन, एएसपी कलेश्वर चंदेल ने हरी झंडी दिखाई।

धमतरी| जूनियर रेडक्रास के कलाकार देहरादून में आयोजित राष्ट्रीय नाट्य स्पर्धा में छत्तीसगढ़ के बारहमासी त्योहार हरेली, होली, दिवाली, तीज, गौरी- गौरा, देवउठनी आदि की छटा बिखरेंगे। साथ ही इन प्रमुख त्योहारों से संबंधी नृत्य की प्रस्तुति भी देंगे। पोस्टर ड्रामा कलाकार मजदूरों की व्यथा और महिला मजदूरों के दैहिक शोषण पर प्रस्तुति देंगे। पिछड़े व वनांचल क्षेत्रों में कैसे कम मजदूरी उनका शोषण किया जा रहा है, यह भी बताएंगे।

कलाकार शुक्रवार को राष्ट्रीय स्पर्धा में भाग लेने कलेक्टोरेट से देहरादून रवाना हुए। डिप्टी कलेक्टर योगिता देवांगन व एएसपी कमलेश्वर चंदेल ने इनकी गाड़ी को हरी झंडी दिखाई। कलाकारों के साथ काउंसलर प्रदीप साहू, आकाशगिरी गोस्वामी, होमेश्वर चंद्राकर, खोमन साहू, देविका, किरण साहू, योगिता, नेहा, दुर्गेश पटेल, नीलम, बसंती, थानसिंह, हेमलता साहू आदि रवाना हुए।

राष्ट्रीय स्पर्धा में 16 राज्यों के कलाकार लेंगे हिस्सा

रेडक्रास सोसायटी के जिला संगठक प्रदीप साहू ने बताया कि राष्ट्रीय स्पर्धा में 16 राज्यों के कलाकार नाटक, नृत्य की प्रस्तुत देंगे। बिहार में हुई स्पर्धा में स्वच्छ भारत मिशन पर प्रस्तुत नाटक को प्रथम स्थान मिला था। राष्ट्रीय स्पर्धा में मजदूरों के शोषण पर केन्द्रित नाटक की प्रस्तुति देंगे। साथ ही छग के बारहमासी त्योहारों का का वर्णन नृत्य के जरिए किया जाएगा। 10 मिनट की इस प्रस्तुति में सारे त्योहारों की झलक कलाकार दिखाएंगे।

खबरें और भी हैं...