पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सीएम का रोड शो 23 को, रथ में न हो हलचल, इसलिए सारे ब्रेकर हटा दिए

सीएम का रोड शो 23 को, रथ में न हो हलचल, इसलिए सारे ब्रेकर हटा दिए

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
23 मई को धमतरी शहर में मुख्यमंत्री का रोड शो है। इसकी तैयारी में प्रशासन कोई कसर नहीं छोड़ रहा। लोगों के लिए लंबे समय से मुसीबत का कारण बने सड़क के ब्रेकरों को भी हटाया जा चुका है। हालांकि इन्हें हटाने की मांग पहले भी हुई थी, पर तब किसी ने ध्यान नहीं दिया।

मुख्यमंत्री आ रहे हैं, इसलिए अब सिहावा रोड से आयोजन स्थल एकलव्य खेल परिसर तक के 14 ब्रेकरों को हटा दिया गया है, ताकि मुख्यमंत्री के विकास रथ में ब्रेकर के कारण कोई हलचल न हो। यही नहीं, सिहावा रोड 60 फीट चौड़ा है, जिसकी कभी भी ठीक से सफाई नहीं हुई थी, पर अब रोड ही नहीं, बल्कि रोड के किनारे दूर तक साफ-सफाई कर इसे चकाचक कर दिया गया है। सड़क के उपर तक बेतरतीब फैले पेड़ों की शाखाओं की भी कटाई-छंटाई की जा रही है।

आते रहें मुख्यमंत्री, होती रहेगी साफ-सफाई

जालमपुर वार्ड की संतोषी बाई, अहिल्या बाई, दानीटोला की सुशीला साहू, शिव नेताम, गोपी ध्रुव ने कहा कि सिहावा रोड की निगम ने कभी भी ठीक से सफाई नहीं कराई थी। अब पहली बार साफ-सफाई कर इसे चकाचक कर दिया गया है। रोड के सभी ब्रेकरों को भी हटा दिया गया है। इससे क्षेत्रवासी काफी खुश हैं और चाहते हैं कि मुख्यमंत्री इसी तरह शहर में आते रहें, इस बहाने ही सही, लेकिन ठीक से सफाई तो होती रहेगी।

सिहावा रोड समेत कई सड़कों से स्पीड ब्रेकर हटा दिए गए हैं

धमतरी. सिहावा चौक से आयोजन स्थल एकलव्य खेल मैदान तक रास्ते के सभी ब्रेकर हटवाए गए।

ये होगा संभावित रूट

मुख्यमंत्री का रोड शो 23 मई को शाम 5 बजे होना है। पुलिस व प्रशासन अब तक इसका रूट फाइनल नहीं नहीं होना बता रहे हैं। पुलिस- प्रशासन की तैयारी व सूत्रों के अनुसार मुख्यमंत्री का आगमन श्यामतराई क्षेत्र से होगा। यहां से विकास रथ अंबेडकर चौक, र|ाबांधा चौक, मकई चौक, सिहावा चौक से दानीटोला नहर नाका चौक होते हुए विंध्यवासिनी मंदिर रोड से सभा स्थल एकलव्य खेल परिसर में पहुंचेगा।

400 से अधिक पुलिस व अधिकारी: एसपी रजनेश सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री के रोड शो का रूट फाइनल नहीं हुआ है, पर तैयारी जारी है। पुलिस की पर्याप्त व्यवस्था रहेगी। रोड शो के दौरान स्वागत भी होना है। संख्या बहुत ज्यादा हो सकती है। लगभग 400 पुलिस अधिकारी-कर्मचारी तैनात रहेंगे।

खबरें और भी हैं...