पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • फावड़े से युवक पर जानलेवा हमला

फावड़े से युवक पर जानलेवा हमला

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
धमतरी| र|ाबांधा के हुमन कुमार और विनोद कुमार के बीच किसी बात को लेकर 17 मई को विवाद हो गया। इसके बाद विनोद ने आवेश में आकर हुमन कुमार पर फावड़े से जानलेवा हमला कर दिया। घटना में हुमन का सिर फट गया। परिजनों ने उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती करवाया है। फिलहाल उन्होंने थाने में घटना की रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई है।

जिला अस्पताल में इंटरव्यू 5 जून से

धमतरी| सीएमएचओ कार्यालय में विभिन्न रिक्त पदों पर संविदा भर्ती के लिए 5, 7 व 8 जून को वाॅक-इन-इंटरव्यू का आयोजन किया गया है। सीएमएचओ डॉ. डीके तुर्रे ने बताया कि रिक्त पदों के लिए आवेदन 5 जून तक केवल पंजीकृत डाक से मंगाए गए हैं।

कृषि स्थायी समिति की बैठक 26 को

धमतरी| जिला पंचायत की कृषि स्थायी समिति की बैठक 26 मई को दोपहर 12 बजे जिला पंचायत के सभाकक्ष में सभापति फत्तेलाल ध्रुव की अध्यक्षता में रखी गई है। बैठक में फसल बीमा, कृषि एवं उद्यानिकी विभाग, आईडब्ल्यूएमपी परियोजना तथा सहायक भूमि संरक्षण अधिकारी द्वारा कराए गए कार्यों की समीक्षा की जाएगी।

समर्थन मूल्य पर मक्का खरीदी 31 तक

धमतरी| रबी वर्ष 2017-18 में उत्पादित मक्के की फसल की समर्थन मूल्य पर खरीदी सहकारी समितियों में 31 मई तक की जाएगी। उप संचालक कृषि ने बताया कि मक्के का समर्थन मूल्य 1425 रुपए प्रति क्विंटल है।

योजनाओं का लाभ लें महिला समूह

धमतरी| जनपद कार्यालय में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी स्व सहायता समूहों की महिलाओं को दी गई। इसके अलावा जैविक खेती और पशुपालन को बढ़ावा देने के तरीकों पर भी विस्तार से चर्चा हुई। प्रशिक्षकों ने बताया कि महिला स्व सहायता समूहों को सुदृढ़ करने योजनाएं चलाई जा रही हैं।

खबरें और भी हैं...