- Hindi News
- National
- सदर मार्ग पर बेतरतीब वाहन खड़ा करने पर होगी कार्रवाई, लाउडस्पीकर पर किया ऐलान
सदर मार्ग पर बेतरतीब वाहन खड़ा करने पर होगी कार्रवाई, लाउडस्पीकर पर किया ऐलान
शहर के सबसे व्यस्त मार्ग मकई चौक से रामबाग तक बेतरतीब वाहन खड़ा कर ट्रैफिक रुल तोड़ने वालों के खिलाफ अब पुलिस सीधे कार्रवाई करेगी। बुधवार को ट्रैफिक इंजार्च पुष्पेन्द्र सिंह ने लाउड स्पीकर से एनाउंसमेंट कर वाहन चालकों और व्यापारियों को इसकी सूचना दी। उन्होंने बताया कि यह कार्रवाई शुक्रवार से शुरु होगी। सदर बाजार में बीटी रोड निर्माण के बाद व्यापारी और वाहन चालक बेतरतीब ढंग से वाहन रख रहे हैं। इससे ट्रैफिक व्यवस्था चरमरा रही है और आए दिन जाम की स्थिति भी निर्मित हो रही है। एसपी रजनेश सिंह के आदेश पर अब ट्रैफिक नियमों को ठेंगा दिखाने वालों के खिलाफ सीधे कार्रवाई होगी। राजनीतिक पहुंच की धौंस दिखाकर कार्रवाई में बाधा पैदा करने वालों के वाहन जब्त कर उनके प्रकरण सीधे कोर्ट में भेजे जाएंगे। उन्होंने व्यापारियों से ट्रैफिक नियमों का पालनकर व्यवस्था बनाने की अपील की है।