पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • प्रेक्टिकल में फेल छात्रों ने स्टेट हाईवे पर मचाया हंगामा

प्रेक्टिकल में फेल छात्रों ने स्टेट हाईवे पर मचाया हंगामा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ग्राम पोटियाडीह में संचालित केएल उद्यानिकी कॉलेज के प्रथम वर्ष के 60 छात्र-छात्राओं को प्रेक्टिकल परीक्षा में फेल करने और कॉलेज की अन्य समस्याओं को लेकर बुधवार को छात्राें के साथ एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा मचाया। प्रबंधन के रवैए से नाराज छात्रों ने कॉलेज के बाहर स्टेट हाईवे पर उतरकर घंटेभर तक नारेबाजी की। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस के हस्तक्षेप के बाद मामला शांत हुआ।

कॉलेज छात्र आयुषी सिंह, पायल बृज, सीमा, शिल्पा टोप्पो, आरती ध्रुव, तृप्ति पैकरा, पूनम ध्रुव, नीलम साहू आदि ने कहा कि सत्र 2017-18 के प्रथम वर्ष के 60 छात्र-छात्राओं को एचपीडी-5111 में फेल कर दिया गया। करीब डेढ़ माह पूर्व कालेज प्रबंधक कन्हैयालाल साहू से इसकी शिकायत की गई, पर वे छात्राें पर ही बरस पड़े। नाराज छात्रों ने कहा कि यहां उनके भविष्य से खिलवाड़ किया जा रहा था। मांगें पूरी नहीं होने के कारण ही उन्होंने कॉलेज में बुधवार को हंगामा मचाकर विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने विषयवार शिक्षक, कन्या छात्रावास में अधीक्षक व गार्ड तैनात करने की मांग भी की। विरोध प्रदर्शन के दौरान मिनी मार्कंडेय, मनीष कुमार, अरूण, बिसाई, परमेश साहू, नीतेश साहू, बिसेंट कुमार, आशीष तिग्गा आदि उपस्थित थे।

7 दिनों का अल्टीमेटम: एबीवीपी के प्रदेश महामंत्री शुभम जायसवाल ने कहा कि प्रबंधक को 7 दिनों का अल्टीमेटम देकर रिजल्ट में सुधार लाने कहा गया है। यदि मांगें पूरी नहीं हुई, तो फिर से कॉलेज प्रबंधन के खिलाफ मोर्चा खोलकर आंदोलन किया जाएगा।

धमतरी। आमदी-गुंडरदेही मार्ग पर एबीवीपी कार्यकर्ताओं के साथ छात्रों ने घंटेभर हंगामा मचाकर विरोध प्रदर्शन किया।

प्रबंधन का कोई संबंध नहीं

कालेज प्रबंधक कन्हैयालाल साहू ने कहा कि कॉलेज में कोई कमी नहीं है। लाइब्रेरी में पर्याप्त पुस्तकें और लेबोरेटरी में प्रेक्टिकल के सामान उपलब्ध हैं। परीक्षा में छात्र खुद की गलती से फेल हुए हैं, इससे कॉलेज प्रबंधन का कोेई संबंध नहीं है, क्योंकि परीक्षा विवि द्वारा ली जाती है। यदि छात्र पढ़ाई में ध्यान नहीं देंगे, तो उन्हें आगे भी इसी तरह का नतीजा भुगतना होगा।

खबरें और भी हैं...