पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • अमेरिकी युवाओं ने मंदिरों में की पूजा अर्चना, शहर भी घूमा

अमेरिकी युवाओं ने मंदिरों में की पूजा-अर्चना, शहर भी घूमा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भारतीय संस्कृति और धर्म की नगरी धमतरी की विरासत से रूबरू होने लॉस एंजिलिस अमेरिका से माइकल ड्रीबी के नेतृत्व में 5 युवाओं की टीम मंगलवार को रोटरी क्लब के सौजन्य से शहर पहुंची। नंदन दोशी के निवास में इनका स्वागत रोटरी व इनर व्हील परिवार ने तिलक लगाकर और फूलमाला पहनाकर किया। पहले दिन अमेरिकी युवाओं ने शहर में रुद्रेश्वर महादेव मंदिर का भ्रमण किया। वहीं मां अंगारमोती के दर्शन कर पूजा-अर्चना भी की।

अमेरिका से आई टीम में माइकल ड्रीबी के साथ किम्बर्ली डेविस, फैलिन मार्टिनेज, जॉर्ज कार, गैविन दुआर्ते शामिल हैं। ये सभी रोटरी इंटरनेशनल ग्रुप कल्चरल एक्सचेंज कार्यक्रम के तहत भारत प्रवास पर हैं। बुधवार को डॉ. जाजू, संकेत बरडिया व जेसीआई ने इन मेहमानों का स्वागत किया। इसके बाद टीम को राइस मिल का भ्रमण कराया गया। यहां उन्होंने पैडी प्रोसेसिंग की बारीकियां जानी। इसके अलावा टीम ने ऑयल इंस्ट्रक्शन प्लांट का भ्रमण भी किया।

प्रवास

अमेरिका से आई टीम में माइकल ड्रीबी के साथ किम्बर्ली डेविस, फैलिन मार्टिनेज, जॉर्ज कार, गैविन दुआर्ते शामिल हैं

रुद्रेश्वर महादेव मंदिर में पूजा-अर्चना करते विदेशी मेहमान।

हाथों में लगी मेंहदी दिखाती अमेरिकी युवतियां।

हाथों में मेहंदी व माथे पर लगवाई बिंदी

विदेशी मेहमानों को रोटरी सदस्यों ने गंगरेल ले जाकर माता अंगारमोती के दर्शन कराए। यहां उन्होंने विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना भी की। मेहमानों में शामिल दो युवतियों ने शौक से हाथों में मेहंदी और माथे पर बिंदी भी लगवाई। विदेशी मेहमानों की टीम को मदनमोहन खंडेलवाल, आरके साहू, जीआर मगर, सलिल श्रीवास्तव, दिलीप मेहता, मनीष मित्तल, अजय, अभिषेक, शरद, आशीष, अजीत, शुभम, अशोक, सरिता दोशी, रश्मि, प्रिया, ईला, माया, रितु, माला, अनिता, पल्लवी आदि ने भारतीय संस्कृति से अवगत कराया।

खबरें और भी हैं...