पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • 72 में से 35 एटीएम ड्राई, रकम निकालने 5 से 8 किमी तक घूम रहे, 500, 2 हजार के नोट गायब

72 में से 35 एटीएम ड्राई, रकम निकालने 5 से 8 किमी तक घूम रहे, 500, 2 हजार के नोट गायब

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नोटबंदी के डेढ़ साल बाद एक बार फिर से कैश की कमी से बैंकों के एटीएम ड्राई हो गए हैं। जरूरत के हिसाब से लोगों को पर्याप्त कैश नहीं मिलने से वे बैंकों के चक्कर लगाने मजबूर हैं। जिले में संचालित 72 एटीएम में से 35 ड्राई हो गए हैं। ऐसे में शादी-ब्याह के लिए सामान खरीदने शहर पहुंचे ग्रामीण और किसानों को बैंक के चक्कर काटना पड़ रहा है।

शहर से लेकर ब्लाॅक मुख्यालयों के एटीएम में कैश की किल्लत ने लोगों की मुसीबत बढ़ा दी है। कैश के लिए लोग परेशान हैं, पर बैंक भी कुछ नहीं कर पा रहे हैं, क्योंकि उनके पास एटीएम में डालने 500 व 2000 के पर्याप्त नोट ही नहीं हैं। वे एटीएम में 100 व 200 के नोट डाल रहे हैं, जो कुछ घंटे में ही खत्म हो रहे हैं। जिले में विभिन्न बैंकों के 72 एटीएम संचालित हैं, इनमें से 60 प्रतिशत एटीएम ड्राई हो गए।

भास्कर ने बुधवार को स्थिति की पड़ताल की, तब बैंकर्स ने बताया कि 500 व 2000 के नोटों की कमी है। आरबीआई से इनकी सप्लाई पर्याप्त मात्रा में नहीं हो रही है। इस कारण एटीएम में 100 व 200 के नोट ही डाले जा रहे हैं। एक बार में एटीएम में 5 से 8 लाख ही डाले जाते रहे हैं। यदि 500 व 2000 के नोट होते, तो एक बार में एटीएम में 20 से 25 लाख रुपए डाले जा सकते थे। इससे एटीएम जल्द खाली नहीं होते। आरबीआई से मांग के अनुरूप आपूर्ति नहीं: कैश किल्लत की बात बैंकर्स सीधे रूप में मान नहीं रहे हैं, लेकिन चेस्ट ब्रांचों को आरबीआई डिमांड से कम मात्रा में कैश की सप्लाई कर रहा है। चेस्ट ब्रांच को 3 महीने में आरबीआई 1 से 2 बार कैश देता है। शहर के स्टेट बैंक को मांग की तुलना में लगभग 30 फीसदी कम कैश आरबीआई से मिला। स्टेट बैंक मैनेजर खुद मान रहे हैं कि 2000 के नोट आरबीआई से पर्याप्त मात्रा में नहीं मिलने से बड़े नोट की किल्लत है।

जिले का कोई भी एटीएम ड्राई नहीं : अग्रवाल

स्टेट बैंक के मुख्य प्रबंधक एसपी अग्रवाल ने बताया कि एटीएम में कैश की कमी जरुर है, लेकिन बैंकों में ग्राहकों के लिए पर्याप्त राशि है। स्टेट बैंक के जिले में 14 एटीएम संचालित हैं। अधिकांश ग्राहक स्टेट बैंक के एटीएम से कैश निकालते हैं, इसलिए हमारे एटीएम ड्राई हो जा रहे हैं। सुबह-शाम एटीएम में कैश लोड किया जा रहा है।

कैश की समस्या नहीं, छोटे व बड़े नोट पर्याप्त

इधर लीड बैंक मैनेजर अमित रंजन ने बताया कि जिले में कैश की कोई समस्या नहीं है। बड़े व छोटे नोट पर्याप्त मात्रा में हैं। अभी शादी व खेती के काम के लिए लोगों को कैश की जरूरत ज्यादा पड़ती है, इसलिए एटीएम में मांग बढ़ गई है। वैसे लोगों को अब डिजिटल ट्रांजेक्शन पर जोर देना चाहिए।

धमतरी। ग्राम देवपुर निवासी इंदल टिकावन का सामान खरीदने शहर आया था, पर एटीएम से पैसे नहीं निकलने से वह 3 घंटे तक बैंक के चक्कर काटता रहा।

एक से दूसरे एटीएम लगाते रहे चक्कर

ग्राम देवपुर निवासी इंदल निषाद दोपहर 12 बजे टिकावन का सामान खरीदने शहर आए। उनके पास नगदी नहीं थी, एेसे में वह एटीएम पहुंचे, पर वहां कैश नहीं था। इसके बाद उन्होंने 7 अलग-अलग एटीएम के चक्कर लगाए, पर कहीं भी राशि नहीं मिली। दोपहर 2 बजे आईडीबीआई बैंक से राशि निकालने के बाद उन्होंने टिकावन का सामान खरीदा।

ग्राम झुरानवागांव निवासी देवनारायण, हेमिन बाई दोपहर 12 बजे टिकावन के लिए सामान खरीदने शहर पहुंचे। खरीददारी के लिए पैसे कम पड़े, तब वे एक के बाद एक 5 एटीएम में पहुंचे, पर कहीं भी पैसे नहीं निकले। अधिकांश एटीएम में पैसा नहीं है कि तख्ती लगी मिली। इसके बाद वे पासबुक लेकर बैंक पहुंचे, जहां घंटों इंतजार करने के बाद उन्हें राशि मिली।

केस 1

केस 2

फैक्ट फाइल

44 जिले में बैंकों की कुल शाखाएं

29 बैंकों शहर मेें 32 शाखाएं

72 जिले में कुल एटीएम

भास्कर पड़ताल

दोपहर 12.20 बजे पीडी नाले के पास के स्टेट बैंक के 2 एटीएम में से एक में आउट ऑफ सर्विस का मैसेज था और दूसरे से पैसा नहीं निकल रहा था।

दोपहर 12.30 बजे बैंक ऑफ इंडिया के दो एटीएम हैं, जिनमें से एक में हमें खेद है यह एटीएम अभी कार्य नहीं कर रहा है का मैसेज था, वहीं दूसरा बंद था।

दोपहर 12.40 बजे बैंक ऑफ बड़ौदा के एटीएम में लोग कार्ड स्वाइप कर रहे थे, पर पैसे नहीं निकल रहे थे।

दोपहर 12.45 बजे र|ाबांधा रोड स्थित बंधन बैंक का एटीएम ड्राई था। कर्मचारियों ने बताया कि पैसे खत्म हो गए हैं, कुछ समय बाद डाले जाएंगे।

खबरें और भी हैं...