पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • गंदगी से बीमारियां फैलती हैं इससे लड़ने सब एकजुट हों

गंदगी से बीमारियां फैलती हैं इससे लड़ने सब एकजुट हों

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
केंद्रीय उपसचिव ने ग्राम बंजारी का भ्रमण कर साफ-सफाई का जायजा लिया।

भास्कर न्यूज|धमतरी

ग्राम स्वराज अभियान 2018 के तहत भारत शासन रक्षा मंत्रालय के उप सचिव अनुराग रोहतगी ने बुधवार को दोपहर कुरूद ब्लाक के ग्राम पंचायत बंजारी में चलाए जा रहे स्वच्छता अभियान का जायजा लिया। उन्होंने ग्रामीणों से रुबरु होकर ग्राम स्तर पर स्वच्छता आधारित गतिविधियों और कार्यों के बारे में भी जाना। इस दौरान उन्होंने ग्रीन आर्मी, महिला स्व सहायता समूहों की महिलाओं, पुरूषों तथा स्वच्छता अभियान से जुड़े ग्रामीणों से चर्चा भी की।

उप सचिव रोहतगी ने ग्रामीणों से कहा कि गंदगी से तरह-तरह की बीमारियां फैलती हैं। इससे लड़ने पूरे गांव को जागरूक होने की जरूरत है। शासन की योजनाओं के जरिए ग्रामीणों के बीच लगातार मुहिम चलाई जा रही है। उन्होंने ग्रामीणों से शासन के स्वच्छता कार्यक्रम का लाभ उठाने और स्वयं जागरूक होकर अपने गांव, प्रदेश व देश को स्वच्छ रखने का आव्हान किया। महिलाओं ने बताया कि उनका गांव लगभग डेढ़ साल पहले खुले में शौच मुक्त घोषित हो चुका है, इसके बाद भी सुबह-शाम ग्रीन आर्मी की महिलाएं टाॅर्च और व्हिसिल लेकर सतत् निगरानी करती हैं जिससे कई महीनों से खुले में शौच का एक भी प्रकरण सामने नहीं आया है। सरपंच ने भी पंचायत स्तर पर की जा रही स्वच्छता पर आधारित गतिविधियों की जानकारी उप सचिव को दी। उप-सचिव ने प्रधानमंत्री जीवन ज्योति योजना और प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना के तहत ग्राम के शत-प्रतिशत परिवारों का बीमा शिविर लगाकर कराने के निर्देश लीड बैंक मैनेजर को दिए।

खबरें और भी हैं...