पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • परसुराम जयंती पर युवाओं ने निकाली ब्रह्म गर्जना बाइक रैली

परसुराम जयंती पर युवाओं ने निकाली ब्रह्म गर्जना बाइक रैली

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ब्राह्मण समाज ने बुधवार को भगवान परशुराम जयंती मनाई। इस मौके पर परशुराम मंदिर में दिनभर विविध कार्यक्रम हुए। पूजा-अर्चना के बाद सुबह 11 बजे ब्राह्मण युवाओं ने शहर में ब्रह्म गर्जना बाइक रैली निकाली, जिसमें युवतियाें ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। युवाओं ने प्रमुख मार्गों का भ्रमण कर शहरवासियों को अक्षय तृतीया और परशुराम जयंती की बधाई दी।

19 अप्रैल को महिला मंच द्वारा रामधुनी रात 8 बजे परशुराम मंदिर प्रागंण में की जाएगी। 22 अप्रैल को शाम 4 बजे समाज द्वारा शोभायात्रा कर्मचारी भवन कचहरी चौक से निकाली जाएगी, जो सदर बाजार होते हुए नगर की आराध्य देवी मां विंध्यवासिनी मंदिर पहुंचकर समाप्त होगी। इस आयोजन की तैयारी में जानकी प्रसाद शर्मा, भूपेंद्र मिश्रा, राजेंद्र श्रोती, सुशीला तिवारी, विक्रांत शर्मा आदि जुटे हुए हैं।

पूजा-अर्चना के बाद बांटा गया प्रसाद: सिहावा चौक स्थित शर्मा परिसर में बुधवार को राजस्थानी गौंड समाज धमतरी इकाई द्वारा भगवान परशुराम जयंती मनाई। पूजा-अर्चना के बाद महाआरती की गई। इसके बाद प्रसाद वितरण किया गया। इस मौके पर राधेश्याम शर्मा, नंदकिशोर शर्मा, केशवप्रसाद शर्मा, शरद चौबे, रमेश शर्मा, प्रेमनारायण शर्मा, मनोज शर्मा, नरेशचंद श्रोती, अशोक शर्मा आदि उपस्थित थे।

धमतरी। ब्राह्मण समाज ने बुधवार को परशुराम मंदिर से बाइक रैली निकाली।

खबरें और भी हैं...