7 स्वास्थ्य केंद्रों में स्मार्ट कार्ड का पंजीयन आज
7 स्वास्थ्य केंद्रों में स्मार्ट कार्ड का पंजीयन आज
धमतरी | जिले के सभी ब्लॉक में पहले चरण का स्मार्ट कार्ड पंजीयन पूरा हो गया है। किसी कारणवश अभी भी कुछ पात्र परिवार पंजीयन से वंचित हैं, उनके लिए फिर से स्मार्ट कार्ड का पंजीयन किया जा रहा है। 16 मई को मगरलोड और नगरी के कुल 07 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में पंजीयन शिविर लगाकर स्मार्ट कार्ड से छूटे हुए परिवार का पंजीयन किया जाएगा। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. तुर्रे ने बताया कि 14 मई से जिला अस्पताल परिसर में एक पंजीयन दल और सभी सामुदायिक केंद्रों में 18 मई से एक-एक पंजीयन दल द्वारा पंजीयन कार्य किया जाएगा।