पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • ट्राइसिकिल देने दिव्यांग को बुलाया, पर नहीं दी

ट्राइसिकिल देने दिव्यांग को बुलाया, पर नहीं दी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ट्राइसिकिल देने दिव्यांग को बुलाया, पर नहीं दी

नगरी | ग्राम सेमरा के 24 वर्षीय इंदू देवांगन दोनों पैर से विकलांग है। उन्हें जन समस्या निवारण शिविर में प्रशासन ने ट्राइसिकिल देने के लिए बुलाया था, लेकिन नहीं दिया गया। इसके चलते इंदू व उनकी माता देवकुवर बाई शिविर से रोते बिलखते वापस घर चले गए। देवकुवर ने बताया कि ट्राइसिकिल के लिए दो बार बुलाया गया, लेकिन न ट्राइसिकिल दिया जा रहा है और न ही राशन कार्ड बनाया जा रहा है।

भीमाकोटेश्वर महादेव का मेला महोत्सव कल से

नगरी | नगरी से धमतरी मुख्य मार्ग पर स्थित ग्राम पंचायत डोगर डुला के आश्रित ग्राम कोटाभर्री में भीमाकोटेश्वर महादेव का प्राकट्य मेला महोत्सव 17 मई से शुरू होगा, जो 19 मई तक चलेगा। भीमाकोटेश्वर महादेव समिति अध्यक्ष अर्जुन सिंह मरकाम, मीडिया प्रभारी डोमार सिंह ध्रुव ने बताया कि भीमाकोटेश्वर महादेव का दर्शन करने लोग दूर-दूर से आते हैं। महोत्सव के पहले दिन गुरुवार को देवी देवताओं, संत-मुनियों का समागम, महापूजन व जात्रा होगा। शुक्रवार को विशाल मेला मंडई भरेगा। रात्रि में सुरमयी सांस्कृतिक कार्यक्रम होगा। मेला महोत्सव का समापन 19 मई शनिवार को देव विदाई के साथ होगा।

खबरें और भी हैं...