इग्नू में प्रवेश प्रक्रिया ऑनलाइन ही होगी
धमतरी | इग्नू में जुलाई 2018 के लिए होने वाली एडमिशन प्रक्रिया में फाॅर्म आॅनलाइन ही जमा किया जाएगा। इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यू्निवर्सिटी (इग्नू) में प्रवेश के लिए अभ्यर्थी अब 30 जून तक आवेदन कर सकते हैं। इग्नू समन्वयक डाॅ. एके सिंह ने बताया कि आॅनलाइन आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी इग्नू के वेबसाइट डब्लूडब्लूडब्लू डाॅट इग्नू डाॅट एसी डाॅट इन पर अवलोकन कर सकते हैं।