पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • जलाशयों में पानी कम क्यों हो रहा, सर्वे शुरू

जलाशयों में पानी कम क्यों हो रहा, सर्वे शुरू

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जिले के जलाशयों व एनीकटों की जलभराव क्षमता कम होने के कारणों को जानने जल संसाधन विभाग के अनुविभागीय अधिकारी, सहायक अभियंता द्वारा सर्वे किया जा रहा है। 14 मई से शुरू हुआ यह सर्वे 26 मई तक चलेगा। इसके बाद जलाशयों व एनिकटों को ग्रेडिंग दी जाएगी, जिसके बाद उनकी जरूरत के अनुसार मरम्मत भी कराई जाएगी।

जल संसाधन संभाग धमतरी कोड क्रमांक-90 के ईई एके पालड़िया ने बताया कि जिले में 19 लघु जलाशय, 15 लघु व्यपवर्तन योजना, 13 एनीकट हैं। इनमें से 17 जलाशय, 15 व्यपवर्तन, 11 एनीकट योजनाओं का सर्वे किया जाना शासन द्वारा प्रस्तावित है।

उन्होंने बताया कि लंबे समय से जलाशयाें व एनिकटों का जीर्णोद्धार नहीं कराए जाने से सिंचाई का रकबा घटा है। इसे देखते हुए जल संसाधन विभाग ने सर्वे के लिए टीम बनाई है। इसमें 08 उप अभियंता व एक अनुविभागीय अधिकारी शामिल हैं। सर्वे के जरिए स्थल निरीक्षण कर तथा स्थानीय किसानों से रूबरू होकर योजनाओं से सिंचाई सुविधाओं का समुचित लाभ मिल रहा है या नहीं, इस बारे में जानकारी जुटाएंगे। कलेक्टर डाॅ. सीआर प्रसन्ना ने जल संसाधन विभाग की टीम का सहयोग करने का आश्वासन दिया है। जलाशयों व एनिकटों की मरम्मत के लिए राशि राज्य शासन से तय की जाएगी।

4 ग्रेड में तैयार होगी सर्वे रिपोर्ट

सर्वेक्षण टीम जलाशय की रिपोर्ट चार ग्रेड में तैयार करेगी। 80 फीसदी से ऊपर सिंचाई सुविधा देने वाले जलाशय को ‘ए‘ ग्रेड की श्रेणी में रखा जाएगा। 80 से 60 फीसदी सुविधा वाले जलाशय ‘बी‘ ग्रेड में होंगे। इसी तरह 40 से 20 प्रतिशत वाले ‘सी‘ व 20 से शून्य फीसदी वाले जलाशय एनीकट ‘डी‘ ग्रेड में शामिल होंगे। जिले के अधिकांश जलाशय बी व सी ग्रेड में हैं।

मोबाइल एप में भी अपलोड हो रही खामियां

ईई पालड़िया ने बताया कि परियोजना स्थल में टीम उपस्थित होकर तकनीकी खामियों का जायजा लेती है। खराबी का कारण व सुधार की गुंजाइश के आधार पर सर्वेक्षण रिकार्ड न केवल मैन्युअल बल्कि मोबाइल एप में भी अपलोड किया जा रहा है। रिपोर्टिंग के आधार पर जानकारी निर्धारित तिथि में सचिवालय को भेजी जाएगी।

धमतरी. जलाशय व एनिकटों का निरीक्षण करते अधिकारी।

खबरें और भी हैं...