पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • छात्रा ने की नकल प्रकरण में जांच न होने की शिकायत

छात्रा ने की नकल प्रकरण में जांच न होने की शिकायत

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नारायण राव मेघावाले शासकीय गर्ल्स कॉलेज में सामने आए नकल प्रकरण मामले को लेकर शिकायतकर्ता छात्रा सोनम साहू मंगलवार को फिर प्रशासन के समक्ष अपनी मांगों को लेकर पहुंची। उन्होंने डिप्टी कलेक्टर राजीव पांडेय को ज्ञापन सौंपा। उनका आरोप है कि प्राचार्य, केन्द्राध्यक्ष और सहायक केन्द्राध्यक्ष को बचाने में लगे हैं, जिस वजह से जांच का अता-पता नहीं है।

गर्ल्स कॉलेज में 27 मार्च को वार्षिक परीक्षा के दौरान बीएससी द्वितीय वर्ष हिंदी भाषा की परीक्षा के दौरान केन्द्राध्यक्ष जेएल पाटले और सहायक केन्द्राध्यक्ष आेपी चंदे पर एक छात्रा को बुलाकर नकल कराने का आरोप छात्रा सोनम साहू द्वारा लगाया गया था।

मंगलवार को पुन: अपने सहपाठी गुंजन मिश्रा, अंबिका साहू के साथ कलेक्टोरेट पहुंचकर डिप्टी कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। उनका कहना है कि प्राचार्य डॉ. एसके चटर्जी नकल प्रकरण की तत्काल जांच कर दोषियों पर कार्रवाई कर सकते थे, लेकिन वे केन्द्राध्यक्ष, सहायक केन्द्राध्यक्ष को बचाने की कोशिश में हैं।

प्राचार्य को पता है कि दोनों दोषी हैं, इसलिए वे खुद इस मामले में हाथ न डालकर रिपोर्ट को उच्च शिक्षा विभाग और पं. रविशंकर यूनिवर्सिटी को सौंप दिया है। उन्होंने कहा कि कछुआ चाल से चल रही जांच प्रक्रिया से वे मानसिक रुप से प्रताड़ित हैं।

धमतरी. डिप्टी कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर मामले की गंभीरता से जांच की मांग की छात्रा ने।

प्रक्रिया के तहत हो रही कार्रवाई

गर्ल्स कॉलेज के प्राचार्य डॉ. एसके चटर्जी ने कहा कि कालेज प्रबंधन और जिला प्रशासन की जांच प्रक्रिया पूरी हो गई है। एक प्रक्रिया के तहत कार्रवाई होगी। छात्रा सोनम बेवजह मेरे उपर गलत आरोप लगा रही। उनका आरोप पूरी तरह बेबुनियाद है। नकल प्रकरण की कार्रवाई निष्पक्ष हो रही है।

खबरें और भी हैं...