पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • राहुल गांधी की सभा में शामिल होने जिले से 150 गाड़ियों का काफिला जाएगा रायपुर

राहुल गांधी की सभा में शामिल होने जिले से 150 गाड़ियों का काफिला जाएगा रायपुर

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
धमतरी | कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी का रायपुर आगमन 18 मई को होगा। उनकी सभा में शामिल होने के लिए जिले के कांग्रेसियों ने भी तैयारियां शुरू कर दी है। इस सिलसिले में मंगलवार को पार्टी कार्यालय में कांग्रेसियों की बैठक हुई, जिसमें कार्यकर्ताओं को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गई। बैठक में यह निर्णय लिया गया कि जिलेभर से हजारों की संख्या में कांग्रेसी 150 गाड़ियों से रायपुर जाएंगे।

कांग्रेस जिलाध्यक्ष लेखराम साहू ने बताया कि रायपुर में धमतरी जिले के कार्यकर्ताओं के लिए अलग से पंडाल लगाया जाएगा, जहां राहुल गांधी आकर मुलाकात करेंगे। विकास यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के धमतरी आगमन को लेकर कांग्रेसियों की अलग से बैठक बुलाई जाएगी।

बैठक में निर्णय, जिले के कार्यकर्ताओं के लिए अलग से लगेगा पंडाल

कर्नाटक हार से कांग्रेसियों में मायूसी देखी गई

मंगलवार को कर्नाटक चुनाव का फैसला आया, जिसमें कांग्रेस को हार का सामना करना पड़ा। इसे लेकर कांग्रेसियों में मायूसी देखी गई। कांग्रेसियों ने कहा कि भले ही सीटें कम आई है, लेकिन मत प्रतिशत बढ़ा है। इससे राहुल गांधी के आगमन पर कोई फर्क नहीं पड़ेगा। बैठक में विधायक गुरूमुख सिंह होरा, पूर्व विधायक हर्षद मेहता, मोहन लालवानी, पंकज महावर, विजय देवांगन, वसीम कुरैशी, अरविंद दोशी, अर्जुन लखवानी, निर्मल साहू, निखिलेश दीवार, गोलू शर्मा, विक्रांत शर्मा समेत अन्य कांग्रेसी मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...