पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सेंट जेवियर्स के 11 छात्र मेरिट में आए

सेंट जेवियर्स के 11 छात्र मेरिट में आए

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
धमतरी | शहर में आईसीएसई बोर्ड (इंडियन सर्टिफिकेट ऑफ सेकेंड्री एजुकेशन एक्जामिनेशन) के एकमात्र स्कूल सेंट जेवियर्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल में 2017-18 की 10वीं और 12वीं का परीक्षा परिणाम उत्कृष्ट रहा। 10वीं बोर्ड में इस बार 11 छात्र मेरिट में रहे, जिन्होंने 80% से अधिक अंक हासिल किए हैं। वहीं 6 छात्रों ने 75% से अधिक अंक प्राप्त किए हैं। दसवीं में कुल 32 छात्रों ने परीक्षा दी थी और सभी उत्तीर्ण रहे। 12वीं बोर्ड में कुल 20 छात्र परीक्षा में शामिल हुए, इनमें से 19 उत्तीर्ण रहे। कक्षा 10वीं में जया सोनकर 91.2% अंक लेकर प्रथम स्थान प्राप्त किया और 12वीं में रीती कौर 80.75% अंकों के साथ प्रथम स्थान पर रही। प्राचार्य नीता नेताम ने सभी छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

खबरें और भी हैं...