साहू समाज के नए पदाधिकारियों का किया गया सम्मान
नगरी | परिक्षेत्रीय साहू समाज फरसियां के नए पदाधिकारियों के गठन के बाद मंगलवार को निवर्तमान पदाधिकारियों को विदाई दी गई। वहीं नए पदाधिकारियों का सम्मान किया गया। मुख्य अतिथि जिला पंचायत धमतरी के वन सभापति प्रेमलता नागवंशी थे। उन्होंने कहा कि साहू समाज नगरी क्षेत्र मे ही नहीं वरन पूरे छत्तीसगढ़ में अन्य समाजों का मुख्य सचेतक रहा है। उन्होंने साहू समाज के मांग के अनुरूप परिक्षेत्रीय भवन के पास रंगमंच निर्माण के लिए जिला पंचायत मद से एक लाख रुपए देने की घोषणा की। कार्यक्रम मे जिला साहू संघ के उपाध्यक्ष ह्रदय साहू, संरक्षक बिरेंद्र साहू, अध्यक्ष मनहरण लाल साहू, सचिव टिकेश साहू, तीरथ राज साहू, अजय साहू आदि उपस्थित थे
मृतक के परिवार को सहायता राशि
नगरी | नगर पंचायत नगरी के वार्ड क्रमांक 8 के गोविंद साहू की मृत्यु के बाद उनके लड़के लोकेश साहू को श्रद्धांजलि योजना के तहत 2000 रुपए नगद सहायता राशि दी गई। इसके अलावा नगर पंचायत अध्यक्ष नंद यादव एवं वार्ड पार्षद रोहणी बाई साहू ने हेम बाई देवांगन को श्रद्धांजलि योजना के तहत 2000 रुपए सहायता राशि प्रदान की।