पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • अंतरराष्ट्रीय वेटलिफ्टर ने खिलाड़ियों को सिखाई वेटलिफ्टिंग की बारीकियां

अंतरराष्ट्रीय वेटलिफ्टर ने खिलाड़ियों को सिखाई वेटलिफ्टिंग की बारीकियां

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
क्रीड़ा भारती छत्तीसगढ़ द्वारा 14 मई से 3 जून तक जय मा विंध्यवासिनी वेटलिफ्टिंग व्यायाम शाला दानीटोला महिमासागर वार्ड में वेटलिफ्टिंग प्रशिक्षण शिविर लगाया गया है। 20 मई को क्रीड़ा भारती रायपुर के अध्यक्ष एवं अंतर्राष्ट्रीय वेटलिफ्टर रुस्तम सारंग यहां पहुंचे और खिलाड़ियों को वेटलिफ्टिंग के बारे में जानकारियां देकर इनके तरीके सिखाए। साथ ही कमियों को दूर करने के लिए खिलाड़ियों को दिशा निर्देश भी दिए।

रुस्तम सारंग 2005 से 2017 तक चीन, दक्षिण कोरिया, दक्षिण अफ्रीका, इंग्लैंड, बांग्लादेश, नेपाल समेत कई देशों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर चुके हैं। उन्होंने खिलाड़ियों से कहा कि एक नेता, मंत्री को भारत का झंडा लेकर दौड़ने का सौभाग्य नहीं मिलता। कोई भी व्यक्ति दूसरे देश में जाकर अपना राष्ट्रीय गान व ध्वजा नहीं लहरा सकता। ये सब केवल एक खिलाड़ी ही कर सकता है। छग के सभी जिलों में क्रीड़ा भारती द्वारा प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया है, जिसके माध्यम से आने वाले समय में वेटलिफ्टिंग के लिए प्रदेश से बड़ी संख्या में खिलाड़ी नेशनल एवं इंटरनेशनल लेवल तक पहुंच कर प्रदेश का नाम रोशन कर सके। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष लक्ष्मण साहू, धीरज सोनी, टकेश्वर साहू, सुनील निषाद, हस्मीत कौर समेत खिलाड़ी उपस्थित थे।

धमतरी। खिलाड़ियों को वेटलिफ्टिंग का प्रशिक्षण देते रुस्तम सारंग।

खबरें और भी हैं...