पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • जोड़ों की जकड़न दूर करने लोग सीख रहे योगासन

जोड़ों की जकड़न दूर करने लोग सीख रहे योगासन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
धमतरी| पतंजलि युवा भारत जिला ईकाई द्वारा नूतन उमावि मराठा पारा में निशुल्क 10 दिवसीय योग शिविर का शुभारंभ 14 मई को हुआ। शिविर में हरिद्वार से ट्रेनिंग प्राप्त योग शिक्षक लोगों को योगाभ्यास करा रहे हैं। बीमारी से संबंधित योग सिखा रहे हैं।

रविवार को प्रशिक्षक तिलकराम साहू ने नेत्र ज्योति, जोड़ों में जकड़न, चिंता, शुगर, किडनी में प्रॉब्लम, दांतों में समस्या आदि प्रकार के रोगों को योग द्वारा कैसे ठीक किया जा सकता है, इससे संबंधित योग सिखाए। शिविर में अलावा मधुमेह, वातरोग, ब्लडप्रेशर, हृदय रोग, कमर में दर्द, सिर दर्द आदि आसन कराए जा रहे हैं। प्रशिक्षक तिलक ने बताया कि वे अब तक छत्तीसगढ़ समेत अन्य राज्यों में 1186 योग शिविर लगाकर लोगों को योग व गौ सेवा के गुणों से अवगत करा चुके हैं। कोष्टापारा, गोकुलपुर, शिवचौक, मराठपारा वार्ड के लोग यहां पहुंचकर शिविर का लाभ ले रहे हैं।

खबरें और भी हैं...