धमतरी| ताइक्वांडो फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा द्वितीय कुकीवन कप इंडियन इंटर नेशनल ताइक्वांडो चैंपियनशिप 22 से 24 मई तक तालकटोरा इंडोर स्टेडियम नई दिल्ली में आयोजित है। इसमें भाग लेने धमतरी के रिदम राग रंग एकेडमी से चयनित 7 खिलाड़ी रूपेश वाल्मिकी, मंजीत शांडे, डेविड पटेल, निधि पटेल, तुषार पटेल, कशिश बक्शी और श्रीयन पांडेय रविवार को दिल्ली के लिए रवाना हुए।