पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • महिलाओं ने आमपना व शरबत पिलाया

महिलाओं ने आमपना व शरबत पिलाया

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
धमतरी| भारतीय जैन संगठना महिला शाखा द्वारा रविवार को प्याऊ में सुबह 10.30 बजे आमपना और शरबत का वितरण किया गया। इस अवसर पर अध्यक्ष सुशीला नाहर, सरला पारख, सुरभि बैद, दीपिका लोढा, गौरी लोढा, विजयलक्ष्मी बैद आदि उपस्थित थीं।

विकास यात्रा को लेकर हुई बैठक

धमतरी| विकास यात्रा में मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के आगमन को लेकर हटकेशर वार्ड में भाजपा की बैठक हुई, जिसमें अधिक से अधिक संख्या में वार्डवासियों को मुख्यमंत्री के स्वागत समारोह और आमसभा में पहुंचने की अपील की गई। इस अवसर पर निर्मल बरड़िया, प्रीतेश गांधी, नीलेश भारद्वाज, सुशीला तिवारी, जनकराम साहू, संतोषी साहू, शिवनारायण, बिसाहिन साहू, झुनी साहू, कमला साहू, सुनीता मारकंडेय, सुमित्रा देवांगन, सावित्री यादव, सुखबती ध्रुव, रामबाई देवांगन, उषा पटेल आदि उपस्थित थे।

शहीद टिकेश्वर को श्रद्धांजलि दी

धमतरी| भाजपा नेता प्रीतेश गांधी ने दंतेवाड़ा के चोलनार मे शहीद हुए जवान टिकेश्वर ध्रुव सहित अन्य शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की है। उन्होंने कहा कि टिकेश्वर के शहादत को क्षेत्र याद रखेगा। ईश्वर उनके परिवार को दुख सहने की शक्ति प्रदान करें।

कुरूद से निकलेगी 1000 बाइक की रैली

कुरूद| भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष राजीव सिन्हा ने शनिवार को विधानसभा कुरूद युवा मोर्चा की बैठक ली। उन्होंने कहा 23 मई को धमतरी में मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह की विकास यात्रा में भाजयुमो की महत्वपूर्ण भूमिका होगी। विकास यात्रा पर 2000 युवाओं की बाइक रैली निकाली जाएगी। बैठक में उपस्थित अध्यक्ष भाजयुमो द्वय कुरूद व मेघा अनुराग चंद्राकर एवं धर्मेंद्र साहू ने कुरूद विधानसभा से 1000 बाइक निकलने की बात कही।

खबरें और भी हैं...