धमतरी| नगर निगम के सामने 10 साल से यह पेड़ सूखा खड़ा है। तेज हवा आने पर पेड़ हिलने लगता है। प्रत्येक रविवार को इसी रास्ते में हाट बाजार लगता है। पेड़ के नीचे से हाई टेंशन तार भी गुजरा है। वर्तमान में रोज शाम को मौसम बदल रहा है और तेज आंधी चल रही। ऐसे में यह सूखा पेड़ अनहोनी का कारण बन सकता है। जिला प्रशासन व नगर निगम भी इस ओर ध्यान नहीं दे रहे। इस तरह के सूखे पेड़ शहर के कई स्थानों पर हैं, जिन्हें काटने की मांग लोग कर रहे हैं।